Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    September 18, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दीपका में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित, मातृ शक्ति का सम्मान और बच्चों को बांटे उपहार

    September 18, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद दीपका में आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Big News»कोरबा जिले के छात्रावासों के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का राज्य सेवा परीक्षा में चयन कलेक्टर अजीत वसंत ने दी बधाई
    Big News

    कोरबा जिले के छात्रावासों के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का राज्य सेवा परीक्षा में चयन कलेक्टर अजीत वसंत ने दी बधाई

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressNovember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा जिले के छात्रावासों के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का राज्य सेवा परीक्षा में चयन कलेक्टर अजीत वसंत ने दी बधाई

    कोरबा, 27 नवम्बर/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सिविल सेवा परीक्षा 2024 के घोषित परिणामों में कोरबा जिले के प्री/पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावासों में अध्ययनरत रहे तीन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है। इन उपलब्धियों ने न केवल जिले का मान बढ़ाया है, बल्कि आदिवासी विकास विभाग के लिए भी यह गौरव का क्षण है। सफल तीनों युवाओं को कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
    सफल अभ्यर्थियों में श्री मेवा लाल, पिता श्री बाबू लाल, वर्ष 2010 से 2016 तक प्री/पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास करतला में रहकर अध्ययनरत रहे। उन्होंने राज्य सेवा परीक्षा 2024 में समाज कल्याण विभाग में सहायक संचालक के प्रतिष्ठित पद पर चयन हासिल किया है। श्री संजय कुमार, पिता श्री बाबू लाल, जिन्होंने 2010 से 2016 तक प्री/पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास करतला में अध्ययन किया, ने भी इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वित्त एवं योजना विभाग के अधीनस्थ लेख सेवा अधिकारी के पद पर स्थान प्राप्त किया है। वहीं, श्री श्रीकांत कंवर, पिता स्वर्गीय श्री श्यामलाल कंवर, वर्ष 2012 से 2014 तक पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास कोरबा में अध्ययनरत रहे। उन्होंने राज्य सेवा परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर वाणिज्य कर विभाग में राज्य कर निरीक्षक के पद पर चयनित हुए हैं।
    आदिवासी विकास विभाग जिला कोरबा की ओर से तीनों प्रतिभाशाली युवाओं, उनके परिवारों तथा छात्रावास प्रबंधन को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई हैं। विभाग ने विश्वास व्यक्त किया है कि छात्रावासों के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरक साबित होगी और आने वाले समय में भी जिले, समुदाय एवं राज्य का सम्मान बढ़ाने वाली सफलताएँ मिलती रहेंगी।
    तीनों चयनित अभ्यर्थियों ने आज कोरबा जिले के कलेक्टर श्री अजीत वसंत से सौजन्य भेंट की। कलेक्टर ने उन्हें सफलता की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, श्री श्रीकांत कसेर भी उपस्थित थे। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों का भ्रमण भी कराया।

    CGPSC Collector Korba
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दीपका में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित, मातृ शक्ति का सम्मान और बच्चों को बांटे उपहार

    September 18, 2026

    गणेशोत्सव में बिजली हादसों पर कसने लगा शिकंजा: बिना अस्थायी कनेक्शन पंडालों में नहीं जलेगी लाइट

    September 14, 2026

    गूंजे जयकारे: सर्वमंगला नगर के राजा के स्वागत में झूमें लोग, सोमवार को विराजेंगे गजानन…. भक्तों में उत्साह

    September 12, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026397

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026339

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026311
    Don't Miss
    Bilaspur

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 18, 20261

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक…

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दीपका में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित, मातृ शक्ति का सम्मान और बच्चों को बांटे उपहार

    September 18, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद दीपका में आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

    September 18, 2026

    करतला में आयोजित शिविर में 113 दिव्यांगजनों की हुई जांच, 17 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.