Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शिक्षक दिवस पर कलेक्टर कुणाल दुदावत बने शिक्षक, विद्यार्थियों को पढ़ाया मेहनत और अनुशासन का पाठ, अनुपस्थित 8 शिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश

    September 6, 2026

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की….दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

    September 5, 2026

    सर्व यादव समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली भव्य शोभा यात्रा एवं रैली 

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Chhattisgarh»Chhattisgarh»नशे में ट्रक चला रहे खलासी ने सो रहे दर्जनों लोगों को रौंदा, 5 लोगों की मौत, 6 घायल
    Chhattisgarh

    नशे में ट्रक चला रहे खलासी ने सो रहे दर्जनों लोगों को रौंदा, 5 लोगों की मौत, 6 घायल

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressNovember 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    त्रिशूर/छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस। केरल के त्रिशूर जिले में मंगलवार को तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रक सड़क किनारे लगे तंबू में घुस गया। तंबू के अंदर कई लोग सो रहे थे, जिन पर ट्रक चढ़ गया। इस हादसे में वहां सो रहे दो बच्चों समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।

    पुलिस ने बताया कि खानाबदोश लोग वलपड़ पुलिस थाना क्षेत्र के नट्टिका में नेशनल हाइवे के किनारे तंबु बनाकर उसके अंदर सो रहे थे। इसी बीच तड़के साढ़े चार बजे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस के अनुसार मरने वालों में डेढ़ साल एवं चार साल के दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं।

    पुलिस के मुताबिक बताया कि ट्रक कन्नूर से लकड़ी लेकर आ रहा था। हादसे के दौरान ट्रक को खलासी चला रहा था, जिसके पास लाइसेंस भी नहीं था। हादसे के समय दोनों नशे में थे। उन्होंने बताया कि दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।

    गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

    घटना के बाद त्रिशूर शहर के पुलिस आयुक्त आर इलांगो घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि बीएनएस के गैर-जमानती प्रावधान के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस अपराध के लिए 10 साल की सजा का प्रावधान है।

    स्थानीय लोगों ने पकड़ा

    एक अन्य अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन तेज गति से आ रहा था और हादसे के बाद चालक और खलासी ने भागने का प्रयास किया। अधिकारी ने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों ने दोनों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।’’

    घायलों का चल रहा इलाज

    जिलाधिकारी अर्जुन पांडियन ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि सभी घायलों का त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। घायलों में से दो की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।’’

    हादसे की होगी जांच

    राज्य के राजस्व मंत्री के. राजन ने कहा कि पुलिस और जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, चालक और खलासी ने गंभीर चूक की। उन्होंने कहा कि उन परिस्थितियों के संबंध में भी जांच की जाएगी जिनके कारण पीड़ितों को सड़क के किनारे सोने के लिए मजबूर होना पड़ा।

    5 people died 6 injured Drunk truck driver ran over dozens of sleeping people
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की….दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

    September 5, 2026

    कोरबा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व आदिवासी मूल निवासी दिवस महोत्सव का भव्य समापन

    August 10, 2026

    सावन के प्रथम सोमवार पर ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा कनकी धाम मार्ग, कांवड़ियों की सुरक्षा में पूरी रात मुस्तैद रही कोरबा पुलिस…. देखिए वीडियो

    August 3, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026584

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026391

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026310

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026304
    Don't Miss
    Administration

    शिक्षक दिवस पर कलेक्टर कुणाल दुदावत बने शिक्षक, विद्यार्थियों को पढ़ाया मेहनत और अनुशासन का पाठ, अनुपस्थित 8 शिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 6, 202623

    शिक्षक दिवस पर कलेक्टर कुणाल दुदावत बने शिक्षक, विद्यार्थियों को पढ़ाया मेहनत और अनुशासन का…

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की….दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

    September 5, 2026

    सर्व यादव समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली भव्य शोभा यात्रा एवं रैली 

    September 3, 2026

    दीवार पर सुसाइड नोट और वीडियो ने खोला राज, बहू और मायके वालों की प्रताड़ना से दुखी महिला ने दी जान, तीन गिरफ्तार 

    September 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.