ठाणे। भारतीय टीम के पूर्व स्टाइलिस बल्लेबाज विनोद कांबली को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हाल ही में उन्होंने मुंबई के शिवाजी पार्क में रमाकांत आचरेकर की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर सार्वजनिक रूप से उपस्थिति दर्ज कराई।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि कांबली को ठाणे के आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 52 वर्षीय कांबली की हालत फिलहाल स्थिर है। कांबली डॉक्टरों की निगरानी में है। उनकी बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्यों ने कांबली की स्वास्थ्य समस्याओं के सामने आने के बाद उन्हें सहायता की पेशकश की थी। कपिल देव और सुनील गावस्कर ने मदद करने की इच्छा व्यक्त की थी और शर्त के तौर पर रिहैब का सलाह दिया। कांबली ने हाल ही में अपने स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। जिसमें उन्होंने यूरिन संबंधी समस्या का जिक्र किया था। कांबली के नौ साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे शामिल हैं। इस दौरान टेस्ट में उन्होंने 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए। जिसमें चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल है। वहीं वनडे में 2477 रन बनाए। वनडे करियर के दौरान उन्होंने 2 शतक और 14 अर्धशतक बनाए हैं। कांबली ने टेस्ट क्रिकेट में लगातार दो दोहरे शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।