Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Big News»अफीम की खेती के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कोरबा में भाजपा कार्यालय का घेराव ‘धान का कटोरा’ कहीं ‘अफीम का कटोरा’ न बन जाए: जयसिंह अग्रवाल 
    Big News

    अफीम की खेती के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कोरबा में भाजपा कार्यालय का घेराव ‘धान का कटोरा’ कहीं ‘अफीम का कटोरा’ न बन जाए: जयसिंह अग्रवाल 

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMarch 12, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अफीम की खेती के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कोरबा में भाजपा कार्यालय का घेराव

    ‘धान का कटोरा’ कहीं ‘अफीम का कटोरा’ न बन जाए: जयसिंह अग्रवाल

     भरत यादव /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

    कोरबा /प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्‍व में टी पी नगर स्थित भाजपा दफ्तर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया । यह प्रदर्शन दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता द्वारा लगभग 10 एकड़ भूमि पर तथा बलरामपुर जिले के सनाटोली के जंगल में लगभग 5 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती के साथ ही नशे की कोराबार को संरक्षण दिये जाने के विरोध में किया गया ।

    पुलिस प्रशासन ने भाजपा कार्यालय के पहले तीन स्‍थानों पर बेरिकेट्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया जहां नारेबाजी करते कांग्रेसियों से पुलिस के साथ झुमाझटकी हुई ।

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राज्‍य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे कार्य सत्‍ता के संरक्षण से ही संभव है । पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर जी स्‍वयं स्‍वीकार किया है कि समोदा गांव में पिछले चार वर्षों से अफीम की खेती हो रही है । उन्‍होंने आगे कहा कि यह मामला केवल अफीम खेती तक नहीं है वरन प्रशासनिक चुक को उजागर करता है । छत्‍तीसगढ़ जो धान का कटोरा के नाम से जाना जाता है यही हाल रहा तो आने वाले समय से अफीम की खेती का कटोरा के नाम जाना जावेगा ।

    जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने प्रदेश में फल फूल रहे नशे के कारोबार पर तंज कसते हुए कहा कि हमारा सवाल सरकार से है कि नशे की इस अवैध कारोबार खेती में किस मंत्री व अधिकारी का संरक्षण मिला हुआ है । भाजपा नेता गांव वालों को डरा धमका कर लंबे समय से यहां अफीम की खेती करते आ रहा है।

    ग्रामीण अध्‍यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि अ‍फीम की अवैध खेती का उजागर होने के बाद मुख्‍य आरोपी को मुख्‍य आरोपी बनाने के बजाय नौकरों को मुख्‍य आरोपी बनाया जा रहा है । ऐसा किसके दबाव में हो रहा है । उन्‍होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार इस मामले में लीपापोती करने का प्रयास करती है तो हम चुप नहीं बैठेंगे और चरणबद्ध तरीके से योजना बनाकर उग्र प्रदर्शन करेंगे ।

    इस दौरान पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्‍याम सुंदर सोनी, प्रदेश सचिव विकास सिंह, महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी, पूर्व अध्‍यक्ष नत्‍थु लाल यादव, सपना चौहान, उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, दुष्‍यंत शर्मा, महामंत्री मनहरण राठौर, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, प्रदीप अग्रवाल, मनीष शर्मा, पालुराम साहु, राजेन्‍द्र तिवारी, गिरधारी बरेठ, रोपा तिर्की, ए डी जोशी, धनंजय चंद्रा, पुष्‍पा पात्रे, संतोष राठौर, रवि चंदेल, सुकसागर निर्मलकर, बद्री किरण, मधुसुदन दास, संजू अग्रवाल, मस्‍तुल कंवर, नारायण कुर्रे, क्रांति सोनी, जवाहर निर्मलकर आदि ने भी उद्बोधन दिया ।

    इस अवसर पर कार्यक्रम स्‍थल पर मुख्‍य रूप से कन्‍हैया राठौर, द्रौपति तिवारी, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, बनवारी पाहुजा, कुंजबिहारी, शां‍ता मंडावे, माधुरी ध्रुव, अजय दिवान, अशोक कंवर, पंचराम निराला, विजय आनंद, रवि टोप्‍पो, राजेन्‍द्र चौहान, विजय आदिले, फरियाद अली, विनोद कुमार अग्रवाल, डॉ.गोपाल कुर्रे, त्रिवेणी मिरी, अनिल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अमीन सीतामणी, जवाहर निर्मलकर, शशि अग्रवाल, बच्‍चु लाल मखवानी, हरनारायण राठौर, संतोष यादव, देव जायसवाल, रवि खुंटे,

    प्रवीण ओगरे, लक्ष्‍मण कहरा, जे पी नामदेव, लखेश्‍वर प्रसाद, प्रेमप्रकाश, मोहन लाल चंद्रा, चंद्रकुमार, वीर सिंह, हरवेन्‍द्र सिंह, आकाश प्रजापति, राजेश श्रीवास, गंगा श्रीवास, टेकराम श्रीवास, राजकुमार सरफुद्दीन आलम, मुन्‍ना कुमार, अजीत बर्मन, साहिल खान, नितेश यादव, अश्‍वनी पटेल, श्रवण विश्‍वकर्मा, बिंदु श्रीवास, जगन्‍नाथ प्रसाद, प्रेमलाल साहू, निकेतन गभेल, रजनी भारती, बालमुकुंद डा.डी आर नेताम, रविशंकर बरेठ, राकेश कुमार, अनिल सिंह, संतोषी पाटले, मुन्‍ना कुमार, पवन चौहान, समसुद्दीन, शशि पटेल, रमेश कुमार, पप्‍पु कुमार राहुल यादव, रविश यादव, साेनु, विजय जायसवाल, अमित साहु, सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

     

    समाचार एवं विज्ञापन संबंधित संपर्क करें…
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026285

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026254

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026153

    बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; बुजुर्ग को ₹50,000 नगद , अनवर अली बने आदर्श दास के अलावा 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’

    March 31, 2026152
    Don't Miss
    Big News

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    By Chhattisgarh ExpressApril 25, 2026254

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5…

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026

    जनगणना 2027: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी

    April 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.