Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: इतिहास के सबसे युवा उपाध्यक्ष बने राजकुमार शाह, कांटे के मुकाबले में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    June 15, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल: विकास, विश्वास और नए भारत की कहानी —  केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

    June 15, 2026

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»कोरबा»जिले में होम वोटिंग 27 व 28 अप्रैल को
    कोरबा

    जिले में होम वोटिंग 27 व 28 अप्रैल को

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressApril 26, 2024Updated:April 26, 2024No Comments3 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जिले में होम वोटिंग 27 व 28 अप्रैल को

    कोरबा व रामपुर विधानसभा के अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं का आज कराया जाएगा मतदान

    होम वोटिंग के लिए गठित मतदान अधिकारियों की बैठक हुई आयोजित

     

    कोरबा 26 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर  दिनेश नाग द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत जिले में दिव्यांग मतदाताओं और 85 साल से ऊपर के मतदाताओं के होम वोटिंग हेतु गठित मतदान अधिकारियों का बैठक लिया गया। इस दौरान एसडीएम कोरबा श्री श्रीकांत वर्मा, डिप्टी कलेक्टर गौतम सिंह, डीपीएसओ मोहन कंवर, विभिन्न विभागों के अधिकारी, होम वोटिंग हेतु गठित सेक्टर अधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर, पीठासीन अधिकारी सहित मतदान अधिकारी उपस्थित थे।

    बैठक में अपर कलेक्टर श्री नाग ने बताया कि होम वोटिंग हेतु प्रारूप 12 (घ) में आवेदन करने वाले अनुपस्थित श्रेणी के अंतर्गत कोरबा जिले में कुल 127 मतदाताओं के आवेदन प्राप्त हुए है। जिनके मतदान कराने के लिए कुल 14 मतदान दलों की नियुक्ति की गई है एवं 3 दल रिजर्व रखे गए है। उन्होंने बताया कि जिले में होम वोटिंग की प्रकिया 27 व 28 अप्रैल को की जाएगी। जिसके अंतर्गत 27 अप्रैल को विधानसभा कोरबा एवं रामपुर में मतदान अधिकारियों द्वारा होम वोटिंग कराई जाएगी एवं 28 अप्रैल को विधानसभा कटघोरा एवं पाली तानाखार में अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं को होम वोटिंग कराई जाएगी।
    एसडीएम श्री वर्मा ने उपस्थित सभी मतदान अधिकारियों को विभिन्न प्रपत्रों की उपयोगिता समझाकर होम वोटिंग प्रक्रिया की पूरी जानकारी देते हुए कुशलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि मतदान दल चिन्हांकित मतदाताओं के घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराएंगे। मतदाता का परिचय पत्र एपिक कार्ड या अन्य वैकल्पिक दस्तावेज के द्वारा पहचान सुनिश्चित कर मतदाता को मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी। मतदाता अपने पसंद के अभ्यर्थी के सामने निशान लगाकर मतदान करेगा।

    27 अप्रैल से जिले में प्रारंभ हो रही होम वोटिंग-

    विधानसभा कोरबा एवं रामपुर में 27 अप्रैल 2024 को होने वाले होम वोटिंग कार्य 9 टीम द्वारा पूर्ण किया जाएगा। जिसमें कोरबा हेतु 4 दल एवं रामपुर हेतु 5 दल का गठन किया गया है। प्रत्येक दल में एक-एक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1, माइक्रो ऑब्जर्वर, पुलिसकर्मी एवं वीडियोग्राफर होंगे। कोरबा एवं रामपुर विधानसभाओ हेतु मतदान दलों को 27 अप्रैल को सुबह जिला कार्यालय से मतदान सामग्री वितरण कर होम वोटिंग हेतु रवाना किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, कोरबा के 3 युवकों समेत 4 दुष्कर्मियों को 20-20 साल की कैद,50-50 हजार का जुर्माना

    April 11, 2026

    गूंज उठा ढपढप: “जय श्री राम” के जयघोष में डूबा कोयलांचल, सुंदरकांड पाठ ने रचा भक्ति का विराट इतिहास 

    March 30, 2026

    झेरिया यादव समाज द्वारा सर्वमंगला मंदिर में 26 मार्च को विशाल भंडारा

    March 24, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026322

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026301

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026265

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Breaking news

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: इतिहास के सबसे युवा उपाध्यक्ष बने राजकुमार शाह, कांटे के मुकाबले में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    By Chhattisgarh ExpressJune 15, 202612

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: इतिहास के सबसे युवा उपाध्यक्ष बने राजकुमार शाह, कांटे के मुकाबले…

    मोदी सरकार के 12 साल: विकास, विश्वास और नए भारत की कहानी —  केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

    June 15, 2026

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    June 12, 2026

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी उपलब्धि: झगरहा की अटल विहार कॉलोनी में बसे 184 परिवार

    June 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.