india. पेरिस ओलंपिक पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर की नानी और मामा की रविवार को यहां दादरी थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मनु भाकर की नानी सावित्री देवी (70) और मामा युद्धवीर (50) के तौर पर हुई है जो हरियाणा रोडवेज में चालक थे। कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उनके मुताबिक, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
दो दिन पहले मनु भाकर को राष्ट्रपति ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया था जिसके बाद घर में खुशी का माहौल था। लेकिन इस हादसे के बाद उसके घर में मातम छाया हुआ है।