Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बारिश में खूबसूरती नहीं, खतरा भी दिखता है… इसलिए रहें सावधान, उफनते झरने, फिसलन भरी चट्टानें और गहराता पानी बन सकता है जानलेवा

    July 13, 2026

    करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अगुवाई में कांग्रेस का हल्लाबोल

    July 13, 2026

    सोशल मीडिया पर वायरल वन्यजीव रेस्क्यू टीम की सूची फर्जी; वन विभाग ने जारी की आधिकारिक हेल्पलाइन नं. 8817534455

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»International»ईरान में प्रदर्शनकारियों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, मौतों का आंकड़ा 200 से ऊपर
    International

    ईरान में प्रदर्शनकारियों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, मौतों का आंकड़ा 200 से ऊपर

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    तेहरान/नई दिल्ली। ईरान की राजधानी तेहरान समेत देशभर में सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है। हालात बिगड़ते देख ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई द्वारा सुरक्षा बलों को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए जाने की खबर है। इन कार्रवाइयों में 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता गहराती जा रही है।

    स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तेहरान के कम से कम छह अस्पतालों में 217 प्रदर्शनकारियों की मौत दर्ज की गई है। एक स्थानीय डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अधिकतर मौतें गोली लगने से हुई हैं। मृतकों में बड़ी संख्या युवाओं की बताई जा रही है। उत्तरी तेहरान के एक पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन के दौरान मशीन गन से की गई फायरिंग में कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    हालांकि, वाशिंगटन डीसी स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी ने अब तक 63 मौतों की ही स्वतंत्र पुष्टि की है। एजेंसी का कहना है कि वह केवल उन मामलों को गिनती है, जिनकी पहचान और तथ्यात्मक पुष्टि हो चुकी हो।

    इंटरनेट बंद, आंकड़ों पर संदेह
    गुरुवार रात से ईरान के कई हिस्सों में इंटरनेट और फोन सेवाएं लगभग पूरी तरह बंद हैं। इसी कारण मौतों के वास्तविक आंकड़ों को लेकर असमंजस बना हुआ है। विश्लेषकों का मानना है कि संचार बंदी से हालात की गंभीरता छिपाने की कोशिश की जा रही है।

    ट्रंप की चेतावनी से बढ़ा तनाव
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि यदि ईरान सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाती है, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। हालिया घटनाक्रम ट्रंप की इस चेतावनी के लिए सीधी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। ट्रंप ने दो टूक कहा है कि अमेरिका निर्दोष प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगा।

    ईरान का पलटवार
    ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने ट्रंप के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस्लामिक गणराज्य किसी बाहरी दबाव में नहीं झुकेगा। सरकारी टीवी पर रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि प्रदर्शनकारियों को मौत की सजा तक का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को सड़कों से दूर रखने की अपील करते हुए कहा, “अगर गोली लग जाए, तो शिकायत मत करना।”

    क्यों भड़का जनआक्रोश
    ईरान में महंगाई, गिरती मुद्रा, बेरोजगारी और आर्थिक संकट के खिलाफ जनता का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। विरोध प्रदर्शन देश के सभी 31 प्रांतों तक फैल चुके हैं। सरकार की सख्ती और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच ईरान की स्थिति लगातार विस्फोटक होती जा रही है।

    तेहरान के मेयर अलीरेज़ा ज़कानी ने सरकारी टीवी बताया की, पुरे शहर की इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह हील गया है। इस भारी बवाल से भीड़ ने 26 बैंकों को लूट लिया है, 25 मस्जिदों और 10 सरकारी इमारतों को आग में झोक दिया है। इसके अलावा दमकल की गाड़ियां, बसें और कई अपार्टमेंट भी इस भारी हिंसा के भेंट चढ़ गए हैं।

    अब यह लड़ाई सिर्फ रोटी और रोजगार की नहीं रह गई है। कॉलेजों के छात्रों से लेकर आम व्यापारियों तक, सब सड़कों पर है। सरकार ने सख्ती दिखाते हुए 2300 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया है, लेकिन प्रदर्शन जो हैं थमने का नाम ही नहीं ले रहे।

    नकाबपोश और बंदूकों का डर
    जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, यह प्रदर्शन और भी ज्यादा भयानक और डरावना होता जा रहा है। इलम प्रांत जैसे इलाकों में अब सड़कों पर नकाबपोश लोग बंदूकों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं, जिससे साफ पता चल रहा है की अब यह लड़ाई केवल नारों तक सीमित नहीं रही हैं, सुरक्षा बलों ने अब तक 2300 से ज्यादा लोगों को जेल में डाल दिया है, लेकिन गुस्सा कम होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है, ईरान के 110 से ज्यादा शहर इस समय इस भारी हिंसा की चपेट में हैं और शांति की कोई गुंजाइश फिलहाल नजर नहीं आ रही है।

    death toll surpasses 200 Iran fires at protesters
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का सीबीएसई 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन : शौर्य शर्मा बने स्कूल टॉपर, शत-प्रतिशत परिणाम से चमका कोयलांचल

    April 16, 2026

    ट्रंप की ‘सब कुछ तबाह’ करने की धमकी पर भड़का ईरान, दी विनाशकारी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

    April 6, 2026

    दिल दहला देने वाली घटना: ससुर-बहू और मासूम जिंदा जले

    March 30, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026565

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026348

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026306

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026272
    Don't Miss
    Big News

    बारिश में खूबसूरती नहीं, खतरा भी दिखता है… इसलिए रहें सावधान, उफनते झरने, फिसलन भरी चट्टानें और गहराता पानी बन सकता है जानलेवा

    By Chhattisgarh ExpressJuly 13, 20269

    बारिश में खूबसूरती नहीं, खतरा भी दिखता है… इसलिए रहें सावधान, उफनते झरने, फिसलन भरी…

    करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अगुवाई में कांग्रेस का हल्लाबोल

    July 13, 2026

    सोशल मीडिया पर वायरल वन्यजीव रेस्क्यू टीम की सूची फर्जी; वन विभाग ने जारी की आधिकारिक हेल्पलाइन नं. 8817534455

    July 13, 2026

    नेहरू नगर वार्ड में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर :विहिप और बजरंग दल के कैम्प में पहुंचे लोग, MJM अस्पताल ने जांची नब्ज 

    July 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.