Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम

    November 3, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण

    October 31, 2026

    जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 3 नवंबर को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवा रखेंगे अपने विचार

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»कोरबा»ज्योत्सना महंत के नामांकन में पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता नामांकन जनसभा में उमड़ा सैलाब
    कोरबा

    ज्योत्सना महंत के नामांकन में पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता नामांकन जनसभा में उमड़ा सैलाब

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressApril 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ज्योत्सना महंत के नामांकन में पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता
    नामांकन जनसभा में उमड़ा सैलाब

    सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती ज्योत्सना महंत

    कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़: लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने मंगलवार को शुभ मुहुर्त में अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल उपस्थित रहे। ज्योत्सना महंत के नामांकन अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन एयर आडिटोरियम में आमसभा आयोजित की गई जिसमें कोरबा के अलावा रामपुर, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, भरतपुर सोनहत, मनेन्द्रगढ़ व बैकुंठपुर-कोरिया विधानसभा से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, पूर्व मंंत्री, पूर्व विधायक, जनपद, जिला पंचायत, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, नगर निगम के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आठों विधानसभा से कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष, सेवा दल महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई व कांग्रेस के श्रमिक संगठनों से जुड़े कोने-कोने से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
    नामांकन सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने कहा कि लोकसभा में कांग्रेस के मात्र 2 सांसद भाजपा के 9 सांसदों पर भारी थे। पूरे 5 साल छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज को प्रमुखता से उठाते हुए हम अधिकारों के लिए लगातार लड़ते रहे। वे पूछते हैं कि 5 साल तक मैंने क्या कि तो वे जनता को बताएं कि 10 साल तक उन्होंने क्या किया। डबल इंजन की सरकार और भाजपा के 10 सांसद भी मिलकर ट्रेन नहीं चला पा रहे हैं, विकास तो दूर की बात। दरअसल उनके पास कांग्रेस-गांधी परिवार को बुरा कहने व नीचा दिखाने का एकमात्र मुद्दा है। वे सिर्फ मोदी की गारंटी लेते हैं लेकिन हम पूरे कांग्रेस की गारंटी लेकर देश में सरकार बनाने के लिए जनता के बीच आए हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि न्याय पत्र की गारंटी कांग्रेसियों को घर-घर पहुंचाना है। डॉ. शिव डहरिया, मोहन मरकाम, अर्चना पोर्ते ने भी अपनी बात रखी।

     पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए

    दुर्ग में दाल नहीं गली तो कोरबा आई सरोज पाण्डेय : भूपेश बघेल

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुटकियां लेते हुए कहा कि दुर्ग में सरोज पाण्डेय की दाल नहीं गली तो वे कोरबा आ गई हंै। श्री बघेल ने कहा कि मात्र 4 माह की विष्णुदेव सरकार में बिजली सांय-सांय कट रही है। गरीबों का चावल, आदिवासियों का चना, गुड़, शक्कर, नमक सांय-सांय बंद हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले ठगने का काम करते हैं, पहले रमन सिंह ने ठगा और अब साय की सरकार। कटाक्ष किया कि विष्णुदेव को भोग लगाए बिना राइस मिलरों का डीओ नहीं कटता। चावल वाले भोग लगा रहे और दारू वाले तर्पणी कर रहे हैं।

    थप्पड़ कांड की गूंज कोरबा पहुंची

    पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि संसद में कांग्रेस के 2 विधायकों ने 5 साल तक भाजपा के सांसदों व मोदी की नाक में दम कर रखा था और मुखरता से कोरबा लोकसभा की आवाज ज्योत्सना महंत उठाती रही। उन्होंने कहा कि जिन्हें दुर्ग की जनता ने नकार दिया, मतदाताओं ने नहीं अपनाया, उनको कोरबा में भेज दिया गया। दुर्ग लोकसभा में इनका थप्पड़ कांड भले लोग भूल गए हों लेकिन साहू समाज के एक व्यक्ति को थप्पड़ पर दुर्ग की जनता ने इन्हें कुर्सी से ही हटा दिया। एक तरफ थप्पड़ मारने वाली तो दूसरी तरफ जनता की बात करने वाली आपके सामने है। श्री बैज ने कहा कि भाजपा 150 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी और छत्तीसगढ़ में हम भाजपा से अधिक सीटें जीतेंगे।

    यादव समाज को गुण्डा कहते हैं बीजेपी वाले

    विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि बीजेपी वाले यादव समाज का विरोध करते हैं, गुण्डा कह रहे हैं। विधानसभा चुनाव में मात्र एक टिकट बीजेपी ने दिया जबकि कांग्रेस ने तीन लोगों को टिकट दी। लोकसभा में पूरे छत्तीसगढ़ से एक भी यादव समाज को टिकट नहीं दी गई जबकि कांग्रेस ने 2 प्रत्याशी यादव समाज के दिए हैं। कांग्रेस सभी जाति, धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी रही है और इसे मजबूत करना है।

    इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

    इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री गुरू रूद्रकुमार, प्रदेश कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायकगण डॉ. शिव डहरिया, दिलीप लहरिया, शेषराज हरबंश, रामकुमार यादव, बालेश्वर साहू, राघवेन्द्र सिंह, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, पुरूषोत्तम कंवर, मोहितराम केरकेट्टा, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, प्रशांत मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस सचिव बीएन सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, शहर अध्यक्ष सपना चौहान, एसईसीएल इंटक के केन्द्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह, जीपीएम कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम वासुदेव, डमरू रेड्डी, नाजिर अजहर, डॉ. शेख इश्तियाक, तनवीर अहमद, श्यामनारायण सोनी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, शहर जिलाध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर, प्रदेश युकां महासचिव सज्जाद आलम, अंकित तिवारी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह, कुसुम द्विवेदी, उषा तिवारी, ठाकुर गुलजार सिंह, प्रभा तंवर, कोरबा ब्लाक अध्यक्ष संतोष राठौर, कटघोरा ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष गोरेलाल यादव, दुष्यंत शर्मा, राजीव लखन पाल, युकां महासचिव मधसुदन यादव, दिलीप कुमार, विशाल शुक्ला, नारायण लाल कुर्रे, रवि खूंटे, यूआर महिलांगे आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, कोरबा के 3 युवकों समेत 4 दुष्कर्मियों को 20-20 साल की कैद,50-50 हजार का जुर्माना

    April 11, 2026

    गूंज उठा ढपढप: “जय श्री राम” के जयघोष में डूबा कोयलांचल, सुंदरकांड पाठ ने रचा भक्ति का विराट इतिहास 

    March 30, 2026

    झेरिया यादव समाज द्वारा सर्वमंगला मंदिर में 26 मार्च को विशाल भंडारा

    March 24, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026590

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026403

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026398

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026314
    Don't Miss
    Big News

    कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम

    By Chhattisgarh ExpressNovember 3, 202624

    कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा…

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण

    October 31, 2026

    जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 3 नवंबर को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवा रखेंगे अपने विचार

    October 31, 2026

    बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल

    October 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.