Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    September 18, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दीपका में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित, मातृ शक्ति का सम्मान और बच्चों को बांटे उपहार

    September 18, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद दीपका में आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»कोरबा»मतदान है जरूरी : कलेक्टर अजीत वसंत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कुछ इस अंदाज में दिया संदेश
    कोरबा

    मतदान है जरूरी : कलेक्टर अजीत वसंत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कुछ इस अंदाज में दिया संदेश

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressApril 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मतदान है जरूरी : कलेक्टर अजीत वसंत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कुछ इस अंदाज में दिया संदेश

    कलेक्टर और एसपी ने बाइकचलाकर मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का दिया संदेश

    आम नागरिकों के साथ बाइक चलाकर कलेक्टर व एसपी ने मतदाताओं को किया जागरूक

    जिला स्तरीय स्वीप बाइक रैली का किया गया आयोजन
    हेलमेट पहनकर सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने का भी दिया संदेश

    कोरबा 27 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने कोरबा शहर के प्रमुख मार्गों में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी आदि की उपस्थिति में जिला स्तरीय स्वीप बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में कलेक्टर, एसपी सहित शहर के युवाओं तथा आम मतदाताओं एवं अधिकारियों -कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बाइक रैली में मतदाताओं को मतदान दिवस 07 मई को मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की गई। बाइक रैली के माध्यम से आम नागरिकों को यह भी संदेश दिया गया कि सड़क पर यातायात के नियमों का पालन करें और बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें। बाइक रैली में शामिल युवाओं एवं आम नागरिकों ने बैनर-पोस्टर के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।


    जिला स्तरीय स्वीप बाइक रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर कलेक्टोरेट परिसर से किया गया। इस दौरान प्रमुख मार्गों पर बाइक चलाते हुए मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हमारा एक-एक वोट महत्व रखता है। समय पर मतदान करके हम सभी मतदाता अपने पसंद का उम्मीद्वार चुन सकते हैं। हम सभी मतदान में जितना अधिक भाग लेंगे, हमारा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की जानकारी के लिए लगातार अनेक सुविधाएं दी जा रही है। हम अपने उम्मीदवार के विषय में भली-भांति जान सकते हैं। कलेक्टर ने बाइक रैली का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक बनाना और उन्हे मतदान के लिए प्रेरित करना बताया है। उन्होंने अपील की है कि 07 मई को सभी मतदाता अपने नजदीकी मतदान केन्द्र में जाकर मतदान अवश्य करें। इस दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के तहत परिचय पत्र अवश्य रखें। बाइक रैली का आयोजन कलेक्टारेट परिसर से प्रारंभ होकर तानसेन चौक (आईटीआई) चौक होते हुए बुधवारी बाजार चौक, सीएसईबी चौक, टीपी नगर चौक, सतनाम/गुरूघासीदास चौक, महाराणा प्रताप चौक बुधवारी, घंटाघर चौक (मिनीमाता कालेज), कोसाबाड़ी चौक, एनसीसी कैम्प (पुराना आरटीओ आफिस), तहसील आफिस, एसपी आफिस होते हुए कलेक्टोरेट परिसर पर समाप्त हुई। जिला प्रशासन द्वारा बाइक रैली की नियमानुसार एसडीएम कोरबा से अनुमति ली गई थी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ व स्वीप नोडल अधिकारी श्री संदीप मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, सहित अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, एसडीएम कोरबा श्रीकांत वर्मा एवं डिप्टी कलेक्टर तथा जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक उपस्थित थे।

    मतदान करने लिया गया संकल्प-

    जिला स्तरीय स्वीप बाइक रैली में जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस, वन तथा व नगर पालिक निगम के कर्मचारी तथा आम नागरिक शामिल हुए। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सभी को भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, कोरबा के 3 युवकों समेत 4 दुष्कर्मियों को 20-20 साल की कैद,50-50 हजार का जुर्माना

    April 11, 2026

    गूंज उठा ढपढप: “जय श्री राम” के जयघोष में डूबा कोयलांचल, सुंदरकांड पाठ ने रचा भक्ति का विराट इतिहास 

    March 30, 2026

    झेरिया यादव समाज द्वारा सर्वमंगला मंदिर में 26 मार्च को विशाल भंडारा

    March 24, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026397

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026339

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026311
    Don't Miss
    Bilaspur

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 18, 20261

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक…

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दीपका में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित, मातृ शक्ति का सम्मान और बच्चों को बांटे उपहार

    September 18, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद दीपका में आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

    September 18, 2026

    करतला में आयोजित शिविर में 113 दिव्यांगजनों की हुई जांच, 17 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.