Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गूंजे जयकारे: सर्वमंगला नगर के राजा के स्वागत में झूमें लोग, सोमवार को विराजेंगे गजानन…. भक्तों में उत्साह

    September 12, 2026

    कोरबा में मितानिन की सूझबूझ से गर्भवती महिला को मिला उपचार, स्थिति पूरी तरह सामान्य

    September 11, 2026

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Big News»कोरबा में जुटेगा झेरिया यादव समाज: 24 मई को प्रदेश पदाधिकारियों का होगा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह
    Big News

    कोरबा में जुटेगा झेरिया यादव समाज: 24 मई को प्रदेश पदाधिकारियों का होगा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMay 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा में जुटेगा झेरिया यादव समाज: 24 मई को प्रदेश पदाधिकारियों का होगा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह

     

    कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़:  छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज (पंजीयन क्रमांक 5066) के तत्वावधान में आगामी 24 मई 2026 को ऊर्जा धानी कोरबा की पावन धरा पर एक भव्य ‘स्वागत एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन होने जा रहा है। इस गरिमामयी कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें पूरे प्रदेश से समाज के दिग्गज पदाधिकारी और प्रबुद्ध जन शामिल होंगे।
    यह वृहद् आयोजन राधाकृष्ण मंदिर यादव भवन, शारदा विहार मुड़ापार, अमरैया पारा, कोरबा में रविवार, 24 मई 2026 को सुबह 10 बजे से गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न होगा।

    प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव करेंगे अध्यक्षता, मेयर संजू देवी होंगी मुख्य अतिथि

    कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव करेंगे। वहीं, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा नगर पालिक निगम की माननीय महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

    विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी मौजूदगी

    इस राज्य स्तरीय समारोह में समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच साझा करेंगे, जिनमें मुख्य रूप से उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव,सचिव सुंदर लाल यादव,संयुक्त सचिव मनोज यादव, कोषाध्यक्ष जी.आर. यादव, प्रदेश संगठन मंत्री चन्द्रराम यादव, अध्यक्ष राजनीति प्रकोष्ठ राजू यादव, जिलाध्यक्ष रायगढ़ पंचराम यादव, जिलाध्यक्ष सक्ती दिवाकर यादव, कार्यकारिणी सदस्य आर.डी. यादव एवं रंजीत यादव शामिल हैं।

    समाज को एकजुट करने का बड़ा आह्वान

    आयोजन समिति के विनीत सदस्यों—छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज रायपुर (पंजीयन क्रमांक 5066) से संबद्ध जिला-कोरबा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करना और नवनियुक्त व वरिष्ठ पदाधिकारियों का नागरिक अभिनंदन करना है।
    कोरबा जिला अध्यक्ष रिखीराम यादव और मूरत यादव ने जिले के सभी जिला पदाधिकारियों, समस्त परिक्षेत्र अध्यक्षों, पार अध्यक्षों और सम्मानित सामाजिक सदस्य गणों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत समारोह को ऐतिहासिक बनाएं।

    समाचार एवं विज्ञापन संबंधित संपर्क करें… संपादक, भरत यादव 7999608199

    छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    गूंजे जयकारे: सर्वमंगला नगर के राजा के स्वागत में झूमें लोग, सोमवार को विराजेंगे गजानन…. भक्तों में उत्साह

    September 12, 2026

    सेमरहा गांव में सड़क और टूटी पुलिया बनी मुसीबत: कीचड़ भरे रास्तों से आने-जाने को मजबूर ग्रामीण व स्कूली बच्चे

    September 8, 2026

    कोरबा में जेसीआई कोरबा सेंट्रल का सात दिवसीय महा-अभियान, सात संकल्प” से लाएंगे सकारात्मक बदलाव

    September 8, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026397

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026324

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026311
    Don't Miss
    Big News

    गूंजे जयकारे: सर्वमंगला नगर के राजा के स्वागत में झूमें लोग, सोमवार को विराजेंगे गजानन…. भक्तों में उत्साह

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 12, 20261

    गूंजे जयकारे: सर्वमंगला नगर के राजा के स्वागत में झूमें लोग, सोमवार को विराजेंगे गजानन…..…

    कोरबा में मितानिन की सूझबूझ से गर्भवती महिला को मिला उपचार, स्थिति पूरी तरह सामान्य

    September 11, 2026

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    September 10, 2026

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    September 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.