Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: इतिहास के सबसे युवा उपाध्यक्ष बने राजकुमार शाह, कांटे के मुकाबले में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    June 15, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल: विकास, विश्वास और नए भारत की कहानी —  केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

    June 15, 2026

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»कोरबा»बड़ी जीत पर डॉ. महंत व सांसद ने जताया जनता का आभार कहा कोरबा की देवतुल्य जनता को निराश नहीं होने देंगे : ज्योत्सना महंत
    कोरबा

    बड़ी जीत पर डॉ. महंत व सांसद ने जताया जनता का आभार कहा कोरबा की देवतुल्य जनता को निराश नहीं होने देंगे : ज्योत्सना महंत

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJune 5, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी जीत पर डॉ. महंत व सांसद ने जताया जनता का आभार कहा कोरबा की देवतुल्य जनता को निराश नहीं होने देंगे : ज्योत्सना महंत

    कोरबा/ लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार भरोसा जताए जाने पर सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने लोकसभा क्षेत्र की जनता के प्रति बारंबार आभार व्यक्त किया है। कहा है कि जनता के आशीर्वाद के बिना यह कठिन लड़ाई जीतना संभव नहीं था, हमने मिलकर सब के सहयोग से कार्यकर्ताओं के बलबूते यह चुनाव जीता है,यह जीत समस्त कार्यकर्ताओं व कोरबा लोकसभा क्षेत्रवासियों को समर्पित है।
    नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत एवं सांसद ने कहा है कि कोरबा लोकसभा क्षेत्रवासियों का जो स्नेह और आशीर्वाद महंत परिवार को सदैव मिलता रहा है, उसके लिए महंत परिवार सदैव ऋणी रहेगा। सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपनी जीत का श्रेय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, बूथ के कार्यकर्ताओं की मेहनत को देते हुए कहा कि ये सभी कार्यकर्ता मेरी शक्ति बने। डॉ. चरणदास महंत और पूरे महंत परिवार को भी वे जीत का श्रेय देना चाहती हैं जो मेरी ताकत बने। यह जीत सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित है। सांसद ने कहा कि कोरबावासियों की आवाज कभी भी दबने नहीं दी जाएगी और देवतुल्य कोरबा लोकसभा क्षेत्र की जनता को हम निराश नहीं होने देंगे।

    दिल्ली में कोरबा लोकसभा की आवाज और भी मजबूत होकर उठाई जाएगी। डॉ. महंत एवं सांसद ने समस्त जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, सदस्यों सभी कार्यकर्ताओं, बूथ पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सोशल मीडिया सेल, इंटक और कांग्रेस के सभी सहयोगी संगठनों एवं दलों के साथ-साथ पूरे चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं शुभचिंतकों के प्रति भी अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है।
    कोरबा विधानसभा से कम वोट मिलने के सवाल पर कहा कि पिछले बार भी यहां से 35 हजार माइनस था और इस बार ज्यादा माइनस हुआ है। अब इसमें कहां कमी रह गई इसे देखा जाएगा लेकिन जिस तरह से मैने पांच साल कोरबा का ध्यान रखा, अगले पांच साल भी कोई कमी नहीं रहेगी। प्रदेश के परिणाम पर कहा कि कहां कोईं गलती रह गई है, कहां कोई चूक हुई है कि मेरे कई साथी जीत नहीं पाए हैं, जिसका मुझे बेहद दु:ख है किन्तु प्रदेश के परिणाम की समीक्षा पार्टी करेगी।

    बजरंगबली के दरबार पहुंचीं सांसद

    मतगणना के दौरान रूझानों में आगे रहने और जीत की खबर मिलने पर मतगणना स्थल पहुंचने से पहले ज्योत्सना महंत ने कोसाबाड़ी स्थित श्री सिद्ध मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में पहुंचकर मत्था टेका व आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात वे मतगणना स्थल के लिए रवाना हुईं।

    Loksabha election korba 2024 MLA Jyotsana mahant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, कोरबा के 3 युवकों समेत 4 दुष्कर्मियों को 20-20 साल की कैद,50-50 हजार का जुर्माना

    April 11, 2026

    गूंज उठा ढपढप: “जय श्री राम” के जयघोष में डूबा कोयलांचल, सुंदरकांड पाठ ने रचा भक्ति का विराट इतिहास 

    March 30, 2026

    झेरिया यादव समाज द्वारा सर्वमंगला मंदिर में 26 मार्च को विशाल भंडारा

    March 24, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026322

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026301

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026265

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Breaking news

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: इतिहास के सबसे युवा उपाध्यक्ष बने राजकुमार शाह, कांटे के मुकाबले में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    By Chhattisgarh ExpressJune 15, 202612

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: इतिहास के सबसे युवा उपाध्यक्ष बने राजकुमार शाह, कांटे के मुकाबले…

    मोदी सरकार के 12 साल: विकास, विश्वास और नए भारत की कहानी —  केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

    June 15, 2026

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    June 12, 2026

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी उपलब्धि: झगरहा की अटल विहार कॉलोनी में बसे 184 परिवार

    June 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.