Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शासकीय आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय दुरपा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने बिखेरे रंगों के जादू

    September 20, 2026

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    September 18, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दीपका में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित, मातृ शक्ति का सम्मान और बच्चों को बांटे उपहार

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»कोरबा»गढ़कलेवा में चौपाटी की शिफ्टिंग आमजनता व खुद व्यवसायियों के हित में
    कोरबा

    गढ़कलेवा में चौपाटी की शिफ्टिंग आमजनता व खुद व्यवसायियों के हित में

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJune 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गढ़कलेवा में चौपाटी की शिफ्टिंग आमजनता व खुद व्यवसायियों के हित में

    नगर निगम कोरबा द्वारा गढ़कलेवा को नए सिरे से किया गया है पुनः व्यवस्थित, पानी बिजली व साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है सुनिश्चित

    घंटाघर निहारिका बुधवारी मार्ग की बिगड़ी यातायात व्यवस्था सुधारने चौपाटी की गढ़कलेवा में शिफ्टिंग आवश्यक

    कोरबा 14 जून 2024 – घंटाघर ओपन आडिटोरियम मैदान में लगने वाले ठेला गुमठी चौपाटी की गढ़कलेवा में शिफ्टिंग आमजनता व खुद संबंधित व्यवसायियों के हित में हैं, निगम द्वारा गढकलेवा को नए सिरे से पुनः मरम्मत आदि कर व्यवस्थित किया गया है तथा वहॉं पर पानी, बिजली व साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई हैं। गढकलेवा में चौपाटी की शिफ्टिंग से एक ओर जहॉं घंटाघर निहारिका रोड की यातायात व्यवस्था में सुधार लाया जा सकेगा, वहीं दूसरी ओर व्यवसायियों को अपने व्यवसाय संचालन के लिए स्थाई व सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा।
    यहॉं उल्लेखनीय है कि शहर में ठेला गुमठी लगाकर व्यवसाय करने वाले छोटे व्यवसायियों को सुविधापूर्ण रूप से व्यवसाय संचालन करने के लिए शासन की योजना के तहत स्मृति उद्यान के पीछे सर्वसुविधायुक्त गढकलेवा का निर्माण कराया गया था, कोरोनाकाल से पूर्व शहर के विशेषकर घंटाघर निहारिका क्षेत्र के गुमठी ठेला संचालकों को गढ़कलेवा में स्थल आबंटित कर उन्हें वहॉं पर शिफ्ट किया गया था, जहॉं पर वे अपना व्यवसाय संचालन करते थे। कोरोनाकाल में दुकानें बंद रही, तत्पश्चात कोरोनाकाल के बाद व्यवसायियों द्वारा गढ़कलेवा में न जाकर पुनः घंटाघर ओपन आडिटोरियम मैदान में दुकानों का संचालन किया जाने लगा। उक्त स्थान पर दुकानों के संचालन से निहारिका घंटाघर बुधवारी मार्ग पर शाम के समय भारी आवागमन होता है तथा वहॉं की यातायात व्यवस्था बिगड़ती है, नगर निगम केरबा द्वारा गढ़कलेवा में आवश्यक मरम्मत कार्य कर उसे फिर से व्यवस्थित किया गया है तथा पानी, बिजली व साफ-सफाई जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराकर मैदान में लगने वाले गुमठी, ठेलों के संचालकों से पुनः गढ़कलेवा में शिफ्ट होने को कहा गया है।


    आमजन मानस भी चाहता है गढ़कलेवा में ठेलों की शिफ्टिंग – मैदान में अव्यवस्थित रूप से लगने वाली चौपाटी के कारण घंटाघर निहारिका रोड की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को देखते हुए गढ़कलेवा में उसकी शिफ्टिंग आवश्यक हो गई है, इसी के मद्देनजर आमजन मानस भी चाहता है कि चौपाटी की शिफ्टिंग गढ़कलेवा में हो। महाराणा प्रतापनगर निवासी श्री पवन दास दीवान ने इस संबंध में कहा कि चौपाटी की गढ़कलेवा में शिफ्टिंग प्रशासन का सराहनीय कदम है, इससे घंटाघर निहारिका रोड की यातायात व्यवस्था सुधरेगी। श्री फिरतराम यादव सुभाष ब्लाक निवासी ने कहा कि ठेले गुमठी की गढ़कलेवा में शिफ्टिंग संबंधित ठेला संचालकों के भी हित में है, उन्हें व्यवसाय हेतु स्थाई स्थल मिल जाएगा तथा बार-बार ठेला गुमठी हटाए जाने का भय नहीं रहेगा। वहीं राजेन्द्र कुमार श्रीवास एवं सौरभ कुमार सोनी ने कहा कि समय-समय कार्यक्रम होने से चौपाटी के ठेले गुमठी संचालकों को वहॉं से गुमठी ठेला हटाना पड़ता है, वे सड़क पर ठेला लगा लेते हैं, भारी अव्यवस्था उत्पन्न होती है, यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है, अतः चौपाटी की गढ़कलेवा में शिफ्टिंग अत्यंत आवश्यक है, इससे गुमठी, ठेला संचालकों को अपने व्यवसाय हेतु स्थाई स्थान प्राप्त हो जाएगा। व्यवसायी अशोक अग्रवाल ने कहा कि निश्चित रूप से चौपाटी की गढ़कलेवा में शिफ्टिंग होनी चाहिए, वर्तमान में जहॉं चौपाटी लगती है, वह एक मैदान है, जहॉं पर खेलकूद, क्रिकेट मैच व अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम होते होते रहते हैं, जिससे ठेला गुमठी वालों को वहॉं से समय-समय पर हटना पड़ता है, वे सड़क पर ठेला लगाते हैं यातायात व्यवस्था बिगड़ती है, अतः जरूरी है कि चौपाटी शिफ्टिंग गढ़कलेवा में हो।
    चौपाटी व्यवसायियों का भी हित निहित – मैदान में लगने वाले ठेले गुमठी व चौपाटी को गढ़कलेवा में शिफ्ट किए जाने में इन संबंधित व्यवसायियों का भी हित निहित है। घंटाघर ओपन आडिटोरियम मैदान में समय-समय पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमां की वजह से इन ठेले गुमठी संचालकों को वहॉं से हटना पड़ता है, जिसमें उन्हें अनावश्यक असुविधा भी होती है। गढ़कलेवा में इनकी शिफ्टिंग से उन्हें बार-बार अपनी दुकान हटाने की नौबत नहीं आएगी तथा उन्हें व्यवसाय संचालन के लिए स्थाई रूप से सर्वसुविधायुक्त स्थल प्राप्त होगा, जहॉं पर वे निश्चित होकर अपना व्यवसाय कर सकेंगे।


    गढ़कलेवा के आकर्षण से बढं़ेगे ग्राहक – चूंकि गढ़कलेवा को व्यवस्थित रूप से बनाया गया है, वहॉं पर आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई गई है, गढ़कलेवा के ठीक बाहर पार्किंग की अच्छी खासी व्यवस्था भी है, अतः स्वाभाविक रूप से गढ़कलेवा के प्रति लोगों का आकर्षण बढे़गा तथा व्यवसायियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी, प्रारंभ में व्यवसायीगण भले ही गढ़कलेवा में जाने में हिचक रहे हो किन्तु एक बार वहॉं व्यवस्थित हो जाने व व्यवसाय के सुचारू संचालन होने के पश्चात वे खुद प्रशासन के इस निर्णय से सहमत होगें।

    Nagar nigam korba
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, कोरबा के 3 युवकों समेत 4 दुष्कर्मियों को 20-20 साल की कैद,50-50 हजार का जुर्माना

    April 11, 2026

    गूंज उठा ढपढप: “जय श्री राम” के जयघोष में डूबा कोयलांचल, सुंदरकांड पाठ ने रचा भक्ति का विराट इतिहास 

    March 30, 2026

    झेरिया यादव समाज द्वारा सर्वमंगला मंदिर में 26 मार्च को विशाल भंडारा

    March 24, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026397

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026342

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026311
    Don't Miss
    Big News

    शासकीय आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय दुरपा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने बिखेरे रंगों के जादू

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 20, 202615

    शासकीय आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय दुरपा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का…

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    September 18, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दीपका में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित, मातृ शक्ति का सम्मान और बच्चों को बांटे उपहार

    September 18, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद दीपका में आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.