Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    June 11, 2026

    केक काटकर और मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भानु प्रताप को जन्मदिन की बधाई

    June 10, 2026

    कोरबा प्रेस परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न; कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन , सभापति नूतन सिंह राजपूत और कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय ने रोपे पौधे

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Delhi»महाराष्ट्र में फिर एक बार महायुति सरकार, CM की रेस बरकरार, झारखंड में हेमंत सोरेन का चमत्कार
    Delhi

    महाराष्ट्र में फिर एक बार महायुति सरकार, CM की रेस बरकरार, झारखंड में हेमंत सोरेन का चमत्कार

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressNovember 23, 2024Updated:November 23, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    INDIA. महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ गए हैं। महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। वहीं, झारखंड में हेमंत सोरेन अपनी सरकार बचाने में कामयाब रहे हैं। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने 133 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। भाजपा का यह प्रदर्शन शानदार रहा है। भाजपा राज्य में 149 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना 57 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही है। जबकि अजित पवार की एनसीपी को 41 सीट हासिल की हैं।

    ऐसे 288 विधानसभा सीटों वाली महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने 234 सीटें अपने नाम की है। वहीं झारखंड की बात करें तो यहां हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक ने 56 सीटों पर जीत हासिल की है। तमाम मेहनत के बावजूद भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को सिर्फ 24 सीटों से संतोष करना पड़ा है। महाराष्ट्र में महायुति की जीत के बाद मुख्यमंत्री के कई दावेदार हो गए हैं वहीं मुख्यमंत्री के रश्मि कई नाम की भी चर्चाएं शुरू हो गई है।

     

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रचंड जीत की सराहना करते हुए इसे विकास और सुशासन की विजय बताया तथा लोगों को आश्वासन दिया कि सत्तारूढ़ गठबंधन राज्य की प्रगति के लिए काम करना जारी रखेगा। मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन को राज्य विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई दी। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि उनकी पार्टी हमेशा लोगों के मुद्दों को उठाने में सबसे आगे रहेगी। मोदी ने अपनी पोस्ट को राज्य में ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी टैग किया।

     

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने शनिवार को विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन महायुति के जीत ओर बढ़ने के बीच मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर किसी विवाद से इनकार किया और कहा कि महायुति के नेता इस बारे में फैसला करेंगे। फडणवीस ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम बताते हैं कि राज्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करता है। उन्होंने महिला मतदाताओं को भी धन्यवाद दिया। फडणवीस ने कहा, ‘‘जनता ने झूठा विमर्श गढ़ने और धर्म के आधार पर मतदाताओं को बांटने के विपक्ष के प्रयासों को विफल कर दिया।’’

     

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के लिए राज्य के लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि गठबंधन को इतना बड़ा बहुमत देकर लोगों ने संविधान के फर्जी शुभचिंतकों की दुकानें बंद करा दीं। शाह ने झारखंड में भाजपा को दूसरे दलों की तुलना में सबसे अधिक वोट देने के लिए राज्य की जनता को भी धन्यवाद दिया। केंद्रीय मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, जय महाराष्ट्र! इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए महाराष्ट्र की जनता का कोटि-कोटि वंदन।”

     

     

    कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को अप्रत्याशित करार देते हुए शनिवार को दावा किया कि विपक्ष को हराने के लिए षडयंत्र हुआ है और राज्य में (विपक्ष को) निशाना बनाकर समान अवसर की स्थिति को बिगाड़ा गया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि झारखंड की जनता ने ध्रुवीकरण की राजनीति को ठुकराया है और देश के लिए सकारात्मक संदेश दिया है। रमेश ने कहा, आज का दिन कांग्रेस के लिए कहीं खुशी का कहीं ग़म का दिन है। झारखंड की जनता को बधाई देता हूं कि उन्होंने देश को रास्ता दिखाया है। ध्रुवीकरण की राजनीति को ठुकराया है। सारा चुनाव एक मुद्दे और एक शब्द घुसपैठिए पर लड़ा गया, लेकिन जनता ने निर्णायक जवाब दिया।

    CM race continues Hemant Soren's miracle in Jharkhand Mahayuti government once again in Maharashtra
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    CBSE 12 वीं बोर्ड की कॉपी जांचने में तीन चरण अपनाए गए : डॉ. संजय गुप्ता

    May 19, 2026

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का सीबीएसई 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन : शौर्य शर्मा बने स्कूल टॉपर, शत-प्रतिशत परिणाम से चमका कोयलांचल

    April 16, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026321

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026301

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026265

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Breaking news

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    By Chhattisgarh ExpressJune 11, 202657

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध खनिज उड़नदस्ता…

    केक काटकर और मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भानु प्रताप को जन्मदिन की बधाई

    June 10, 2026

    कोरबा प्रेस परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न; कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन , सभापति नूतन सिंह राजपूत और कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय ने रोपे पौधे

    June 8, 2026

    रावत जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में तत्काल शामिल किया जाए : जगनीक यादव

    June 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.