Skip to content
  •   Monday, March 2, 2026
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Chhattisgarh Express

Chhattisgarh Express

  • Home
  • Chhattisgarh
  • Korba
  • Politics
  • Korba police
  • Blog
  • एडमिनिस्ट्रेशन
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Chhattisgarh
  • 200 खाताधारकों से एक करोड़ रूपए से अधिक की धोखाधड़ी, आरोपी एजेंट गिरफ्तार
Chhattisgarh

200 खाताधारकों से एक करोड़ रूपए से अधिक की धोखाधड़ी, आरोपी एजेंट गिरफ्तार

2 months ago
Chhattisgarh Express

जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस खाताधारकों से की गई बड़ी धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर सेल और थाना चांपा की संयुक्त कार्रवाई में पोस्ट ऑफिस के एजेंट दीपक कुमार देवांगन को गिरफ्तार किया गया है, जिसने करीब 200 खाताधारकों से एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम की धोखाधड़ी करना स्वीकार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजकुमार देवांगन निवासी चरण नगर, चांपा ने 16 दिसंबर 2025 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वर्ष 2018 से उसके पोस्ट ऑफिस चांपा में दो खाते हैं, जिनकी मासिक किस्त ₹1500 वह एजेंट दीपक कुमार देवांगन के माध्यम से जमा करता था। प्रार्थी द्वारा कुल ₹66,000 जमा करने के लिए दिए गए, लेकिन आरोपी ने केवल ₹6,900 ही खातों में जमा किए और शेष ₹59,100 की राशि जमा न कर खातों में फर्जी एंट्री, हस्ताक्षर और पोस्ट ऑफिस की नकली सील लगाकर धोखाधड़ी की।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी एजेंट ने इसी तरह विगत पांच वर्षों में लगभग 200 खाताधारकों से मासिक किस्त की राशि लेकर खातों में जमा नहीं की और फर्जी एंट्री के जरिए एक करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर थाना चांपा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी दीपक कुमार देवांगन पिता फिरत राम देवांगन, उम्र 35 वर्ष, निवासी अमरैयापारा भोजपुर, चांपा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने धोखाधड़ी की राशि को ऑनलाइन बेटिंग एप के माध्यम से खर्च करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, दो फर्जी सिम कार्ड, चार बैंक खाते, करीब 150 पोस्ट ऑफिस खाते, एजेंट का लाइसेंस एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अन्य खाताधारकों, पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूछताछ कर विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही इस प्रकरण में शामिल अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी एवं साइबर सेल के माध्यम से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, उप निरीक्षक बेल सज्जर लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंह सहित पुलिस बल के कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Tags: Minor agent arrested for defrauding 200 account holders of over Rs 1 crore


Post navigation

Cold Wave Warning: अगले 7 दिन शीतलहर की चेतावनी
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 21 मेमू पैसेंजर रद्द, 26 से 29 दिसंबर तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

Recent Posts

  • होली पर शांति व्यवस्था के लिए दीपका में पुलिस का फ्लैग मार्च March 2, 2026
  • होली के ‘पक्के रंग’ अब नहीं करेंगे तंग: चेहरे से जिद्दी रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये जादुई घरेलू नुस्खा March 2, 2026
  • 3 मार्च को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें पूरी टाइमिंग March 2, 2026
  • 6 लाख दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से 3 लाख की सोने की माला ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार March 2, 2026
  • तेहरान पर इजरायली एयर स्ट्राइक: ताबड़तोड़ बमबारी से दहला शहर, चारों ओर धुआं और तबाही March 2, 2026

Related Posts

Breaking news Chattisgarh police Chhattisgarh Dipka Dipka Gewra News Korba Korba news Korba police

होली पर शांति व्यवस्था के लिए दीपका में पुलिस का फ्लैग मार्च

2 hours ago
Chhattisgarh Express
Breaking news Chhattisgarh Fashion Festivals Health India Korba Korba news National

होली के ‘पक्के रंग’ अब नहीं करेंगे तंग: चेहरे से जिद्दी रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये जादुई घरेलू नुस्खा

7 hours ago
Chhattisgarh Express
Chhattisgarh

6 लाख दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से 3 लाख की सोने की माला ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

12 hours ago
Chhattisgarh Express
Big News Breaking news Chhattisgarh Korba Korba news

हृदय रोग मरीज को मिला नया जीवन, एनकेएच हॉस्पिटल में सफल एंजियोप्लास्टी

1 day ago
Chhattisgarh Express

Editor photo

BHARAT YADAV
Chief Editor

Address : Korba, Chhattisgarh

Mobile : 7999608199

Chhattisgarh Express

Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Copyright © 2024 All rights reserved Design by Nimble Technology | Theme by MantraBrain