Skip to content
  •   Thursday, January 22, 2026
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer

Chhattisgarh Express

  • Home
  • Chhattisgarh
  • Korba
  • Politics
  • Korba police
  • Blog
  • एडमिनिस्ट्रेशन
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Chhattisgarh
  • 200 खाताधारकों से एक करोड़ रूपए से अधिक की धोखाधड़ी, आरोपी एजेंट गिरफ्तार
Chhattisgarh

200 खाताधारकों से एक करोड़ रूपए से अधिक की धोखाधड़ी, आरोपी एजेंट गिरफ्तार

1 month ago
Chhattisgarh Express

जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस खाताधारकों से की गई बड़ी धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर सेल और थाना चांपा की संयुक्त कार्रवाई में पोस्ट ऑफिस के एजेंट दीपक कुमार देवांगन को गिरफ्तार किया गया है, जिसने करीब 200 खाताधारकों से एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम की धोखाधड़ी करना स्वीकार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजकुमार देवांगन निवासी चरण नगर, चांपा ने 16 दिसंबर 2025 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वर्ष 2018 से उसके पोस्ट ऑफिस चांपा में दो खाते हैं, जिनकी मासिक किस्त ₹1500 वह एजेंट दीपक कुमार देवांगन के माध्यम से जमा करता था। प्रार्थी द्वारा कुल ₹66,000 जमा करने के लिए दिए गए, लेकिन आरोपी ने केवल ₹6,900 ही खातों में जमा किए और शेष ₹59,100 की राशि जमा न कर खातों में फर्जी एंट्री, हस्ताक्षर और पोस्ट ऑफिस की नकली सील लगाकर धोखाधड़ी की।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी एजेंट ने इसी तरह विगत पांच वर्षों में लगभग 200 खाताधारकों से मासिक किस्त की राशि लेकर खातों में जमा नहीं की और फर्जी एंट्री के जरिए एक करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर थाना चांपा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी दीपक कुमार देवांगन पिता फिरत राम देवांगन, उम्र 35 वर्ष, निवासी अमरैयापारा भोजपुर, चांपा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने धोखाधड़ी की राशि को ऑनलाइन बेटिंग एप के माध्यम से खर्च करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, दो फर्जी सिम कार्ड, चार बैंक खाते, करीब 150 पोस्ट ऑफिस खाते, एजेंट का लाइसेंस एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अन्य खाताधारकों, पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूछताछ कर विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही इस प्रकरण में शामिल अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी एवं साइबर सेल के माध्यम से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, उप निरीक्षक बेल सज्जर लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंह सहित पुलिस बल के कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Tags: Minor agent arrested for defrauding 200 account holders of over Rs 1 crore


Post navigation

Cold Wave Warning: अगले 7 दिन शीतलहर की चेतावनी
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 21 मेमू पैसेंजर रद्द, 26 से 29 दिसंबर तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

Recent Posts

  • शिवमय हुआ सर्वमंगला नगर: 11 हजार शिवलिंगों का अभिषेक, पूर्णाहुति और भंडारे के साथ संपन्न हुआ आठ दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव January 21, 2026
  • अंडा करी को लेकर बवाल: पत्नी ने पति की जीभ दांत से काटी, युवक की हालत गंभीर January 21, 2026
  • रिश्तों को किया शर्मसार: दोष दूर करने के नाम पर मामा ने भांजी को बनाया हवस का शिकार January 21, 2026
  • झटका लगा, हौसला नहीं टूटा: Team Australia से बाहर हुए स्टीव स्मिथ अब ओलंपिक गोल्ड के दावेदार January 21, 2026
  • Akshay Kumar के काफिले से टकराया ऑटो, सुरक्षा वाहन क्षतिग्रस्त January 21, 2026

Related Posts

Chhattisgarh Crime News Delhi

अंडा करी को लेकर बवाल: पत्नी ने पति की जीभ दांत से काटी, युवक की हालत गंभीर

14 hours ago
Chhattisgarh Express
Chhattisgarh Chhattisgarh India

रिश्तों को किया शर्मसार: दोष दूर करने के नाम पर मामा ने भांजी को बनाया हवस का शिकार

15 hours ago
Chhattisgarh Express
Chhattisgarh Chhattisgarh कोरबा कोरबा पुलिस क्राइम न्यूज़

महिला से छेड़छाड़ के आरोप में SI सस्पेंड, सामूहिक दुष्कर्म केस में दो आरक्षक निलंबित

1 day ago
Chhattisgarh Express
Chhattisgarh Korba Korba news

भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलते ही कोरबा में उत्सव, लगे ‘जय श्री राम’ के नारे

1 day ago
Chhattisgarh Express

Editor photo

BHARAT YADAV
Chief Editor

Address : Korba, Chhattisgarh

Mobile : 7999608199

Chhattisgarh Express

Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Copyright © 2024 All rights reserved Design by Nimble Technology | Theme by MantraBrain