नई दिल्ली। लव मैरिज पर अब सरकार ने टेढ़ी नजर की है। जी हां घर से भागकर और छुपकर प्रेम विवाह करने पर पाबंदी लग सकती है। दरअसल गुजरात सरकार लव मैरिज के लिए अध्यादेश लाने जा रही है। इसके बाद प्रेम विवाह के लिए माता पिता की स्वीकृति जरूरी होगी। उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद मंत्रिमंडल की बैठक में इससे संबंधित अध्यादेश पर मुहर लगाई जा सकती है। भाजपा व कांग्रेस नेताओं ने एक सुर में इस तरह के कानून का समर्थन भी किया है।
अगर गुजरात सरकार इस प्रस्तावित अध्यादेश पर मुहर लगा देती है तो गुजरात इस तरह का अध्यादेश लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। दिलचस्प और विडंबनापूर्ण बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस, दोनों ही दलों के नेताओं ने इस कानून का एक सुर में समर्थन किया है, वहीं इस कदम ने पूरे भारत में राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में एक नई बहस और विवाद को जन्म दे दिया है।

