Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उद्योग मंत्री श्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    April 12, 2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सरोज पांडेय

    April 12, 2026

    जिले में रसोई गैस की सुचारू वितरण व्यवस्था हेतु कलेक्टर एवं एसपी ने ली समीक्षा बैठक, गैस एजेंसियों को दिए निर्देश 

    April 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»India»14 करोड़ की डील के लिए मां बनी बेटे की कातिल, 12 लाख में बुलाए शूटर
    India

    14 करोड़ की डील के लिए मां बनी बेटे की कातिल, 12 लाख में बुलाए शूटर

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressFebruary 13, 2026Updated:February 13, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    देहरादून । अर्जुन हत्याकांड रिश्तों की ऐसी दर्दभरी कहानी है, जहां प्रापर्टी और पैसे के मोह ने एक मां को ही कुमाता बना दिया। संपत्ति का विवाद ऐसे मोड़ पर आ खड़ा हुआ कि मां ने अपनी ममता का गला घोंटकर बेटे की हत्या की ही सुपारी दे डाली। मां बीना शर्मा ने अपने पुराने परिचित विनोद उनियाल के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या करवाने में जरा भी संकोच नहीं किया।

    अर्जुन शर्मा के पिता कर्नल रमेश चंद्र शर्मा 38 वर्ष की उम्र में सेवा के दौरान बलिदान हुए थे। इसके बाद केंद्र सरकार ने उनकी पत्नी बीना शर्मा को आजीविका के लिए गैस एजेंसी आवंटित की थी, जो पिछले वर्षों से उनकी पैतृक संपत्ति के रूप में संचालित हो रही है और जमीन अर्जुन व उसकी मां बीना शर्मा के नाम पर थी। इसी गैस एजेंसी की संपत्ति को लेकर परिवार में कलह चल रहा था। जिस कारण मां और बेटे में दूरियां पैदा हुईं। दोनों कोर्ट-कचहरी से लेकर पुलिस थाने में भी एक-दूसरे के खिलाफ हो गए थे।

    बीना शर्मा ने अपने बेटे अर्जुन से खतरा बताते हुए उच्च न्यायालय से सुरक्षा ली हुई थी। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उनकी सुरक्षा में एक महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई थी। इसके बाद अर्जुन अपनी मां से अलग रहकर वसंत विहार में किराए के मकान पर रहने लगा। बीना शर्मा व विनोद उनियाल के बीच पिछले 15-20 सालों से गहरा रिश्ता था। बीना शर्मा करोड़ों रुपये विनोद उनियाल के खातों में ट्रांसफर कर चुकी थी।

    डा. अजय खन्ना की अर्जुन शर्मा की मां बीना शर्मा से जीएमएस रोड स्थित उनकी संपति को खरीदने के एवज में 14 करोड़ रुपये मे डील हुई थी, जिसमें से अब तक 08 करोड़ रुपये उसने बीना शर्मा को दिए थे, जोकि बीना शर्मा ने विनोद उनियाल के खाते में ट्रांसफर कर दिए। अर्जुन शर्मा ने उसकी मां की ओर से बेची गई प्रापर्टी पर न्यायालय से स्टे ले लिया। करोड़ों रुपये देने के बाद व प्रापर्टी पर कब्जा न मिल पाने के कारण डा. अजय खन्ना काफी परेशान चल रहा था तथा बीना शर्मा पर अपने रुपए वापस देने का दबाव बना रहा था।

    इसको लेकर बीना शर्मा व अर्जुन शर्मा के बीच विवाद व झगड़ा होता रहता था। इसी कारण विनोद उनियाल, उनके परिचित डा. अजय खन्ना व मृतक की मां बीना शर्मा का अर्जुन शर्मा से प्रापर्टी व पैसों के लेनेदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पूर्व में दोनो पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कराए हैं। जमीन पर अर्जुन शर्मा की ओर से विक्रय पर स्टे लेने तथा मोटी धनराशि देने के बावजूद भी प्रापर्टी पर मालिकाना हक नहीं मिल पाने पर बीना शर्मा, अजय खन्ना व विनोद उनियाल ने अर्जुन शर्मा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके लिए उन्होंने मूल रूप से ग्राम देवीखाल, पोस्ट गुमखाल, कोटद्वार जिला पौडी गढवाल निवासी पंकज राणा व उसके भाई राजीव राणा को हायर किया।

    पंकज राणा, विनोद उनियाल के पास ड्राइवर जबकि राजीव आटो चलाने का कार्य करता है। दोनों भाई मौजूदा समय में चक्खुवाला कोतवाली क्षेत्र में रह रहे हैं। इसके लिए उनके बीच 12 लाख रुपये का सौदा हुआ। इसमें से 03 लाख रुपये दोनों आरोपितों को एडवांस मिल गए थे व बाकी के रुपये काम होने के बाद मिलने थे।

    hires shooter for 12 lakhs Mother becomes son's murderer for a deal worth 14 crores
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    ‘नागिन 7’ में नाग गुरु बने अक्षय कुमार, नए प्रोमो पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

    April 6, 2026

    रणबीर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, सोशल मीडिया पर छाया जलवा

    April 3, 2026

    गुजरात को ₹19,000 करोड़ की सौगात, PM मोदी बोले- Deesa Airbase से और मजबूत होगी सीमा

    April 2, 2026
    Top Posts

    बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; बुजुर्ग को ₹50,000 नगद , अनवर अली बने आदर्श दास के अलावा 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’

    March 31, 2026148

    तालाब में नहाने गई मां-बेटी से छेड़छाड़, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; विरोध पर घर में घुसकर दी धमकी

    April 11, 202685

    राशन वितरण में लापरवाही पर आक्रोश, पार्षदों ने दी ‘चक्काजाम’ की चेतावनी

    April 6, 202679

    मां बनी कातिल: दूसरी शादी के लिए बेटी को ट्रेन के सामने धकेला

    April 1, 202659
    Don't Miss
    Big News

    उद्योग मंत्री श्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    By Chhattisgarh ExpressApril 12, 202616

    उद्योग मंत्री श्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा…

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सरोज पांडेय

    April 12, 2026

    जिले में रसोई गैस की सुचारू वितरण व्यवस्था हेतु कलेक्टर एवं एसपी ने ली समीक्षा बैठक, गैस एजेंसियों को दिए निर्देश 

    April 12, 2026

    हर समाज के चहेते बने मंत्री लखनलाल, दो साल में ही विभिन्न समाजों के लिए 52 विकास कार्यों की रखी नींव

    April 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.