अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच पतंजलि चिकित्सालय में 8 मार्च को
महिला दिवस विशेष: पतंजलि के विशेषज्ञ वैद्यों द्वारा कोरबा में असाध्य रोगों का निःशुल्क आयुर्वेदिक उपचार

कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत निशुल्क हीमोग्लोबिन जांच, निःशुल्क रक्तचाप जांच, निशुल्क रक्त शर्करा जांच, तथा महिलाओं एवं युवतियों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य, एवं असाध्य रोगों हेतु निशुल्क आयुर्वेद-योग, चिकित्सा परामर्श शिविर दिनाँक 08 मार्च 2026 रविवार को लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदू परिषद एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय दुकान क्रमांक 10,11 महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक आयोजित है ।
चलो आयुर्वेद की ओर”: महिला दिवस पर कोरबा में लगेगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर

छत्तीसगढ़ प्रान्त के सुप्रसिद्ध पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित ख्यातिलब्ध चिकित्सिका नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा देंगे अपनी चिकित्सकीय सेवायें देंगे। शिविर मे हीमोग्लोबिन, रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की जांच निशुल्क की जायेगी।शिविर मे महिलाओं के लिये उपयोगी उनको ऊर्जा प्रदान करने वाला, उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने वाला “ऊर्जा क्वाथ” निशुल्क पिलाया जायेगा।
08 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत निशुल्क हीमोग्लोबिन जांच, निःशुल्क रक्तचाप जांच, निशुल्क रक्त शर्करा जांच, तथा महिलाओं एवं युवतियों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य, एवं असाध्य रोगों हेतु निशुल्क आयुर्वेद-योग, चिकित्सा परामर्श शिविर दिनाँक 08 मार्च 2026 रविवार को लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदू परिषद, आरोग्य भारती एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय,श्री शिव औषधालय दुकान क्रमांक 10,11 महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक आयोजित किया गया है। शिविर के विषय मे लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव लायन डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताते हुए कहा कि इस शिविर में छत्तीसगढ़ प्रान्त के सुप्रसिद्ध पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित ख्यातिलब्ध चिकित्सिका नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा एवं मैं स्वयं अपनी चिकित्सकीय सेवायें देने हेतु उपस्थित रहूँगा ।शिविर मे हीमोग्लोबिन, रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की जांच निशुल्क करने के साथ-साथ महिलाओं के लिये उपयोगी उनको ऊर्जा प्रदान करने वाला, उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने वाला ऊर्जा क्वाथ निशुल्क पिलाया जायेगा। शिविर में महिलाओं एवं युवतियों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य, एवं असाध्य रोगों जैसे कैंसर, मधुमेह, थायरायड, ब्लडप्रेशर, श्वास, टी.बी.,लकवा, साइटिका, आस्टीयोपोरोसिस, गठियावात, पथरी, पीलिया, मस्तिष्कगत रोग माइग्रेन, डिप्रेशन, अनिद्रा, अम्लपित्त, बवासीर, भगंदर, गैस, दुर्बलता, बन्ध्यत्व (स्त्री-पुरुष), श्वेत प्रदर, रक्त प्रदर, हृदय रोग, चर्मरोग, सोरायसिस, एक्जिमा, शीतपित्त आदि का त्रिविध प्रकार से स्वास्थ्य परीक्षण कर संबंधित रोग के नियंत्रण एवं उपचार हेतु परामर्श के साथ साथ उनके लिये उपयोगी योगाभ्यास तथा प्राणायाम का व्यक्तिगत रूप से अभ्यास कराकर विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण भी देंगे। साथ ही रोगियों को उनके लिये उपयोगी जीवनशैली के बारे में भी व्यक्तिगतरूप से परामर्श देने के साथ साथ उनके लिये लाभकारी दिनचर्या-ऋतुचर्या, आहार-विहार के विषय मे व्यक्तिगतरूप से विस्तार से परामर्श देंगे। लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव लायन डॉ.नागेंद्र नारायण ने अंचलवासियों से 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत निशुल्क हीमोग्लोबिन जांच, निःशुल्क रक्तचाप जांच, निशुल्क रक्त शर्करा जांच, तथा महिलाओं एवं युवतियों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य, एवं असाध्य रोगों हेतु आयोजित इस विशेष शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।शिविर का लाभ उठाने हेतु, पंजीयन कराने एवं अन्य जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर जांच हेतु निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है जिससे शिविरार्थियों को असुविधा न हो ।

