Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सर्वमंगला नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा उत्सव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में हुआ रावण दहन

    October 23, 2026

    दुरपा के बड़े दशहरा मैदान में गरबा-डांडिया का भव्य समापन: प्रतिभागियों को मिला सम्मान

    October 21, 2026

    सर्वमंगला नगर के बड़े मैदान में आज होगा रावण पुतला दहन, सज चुके हैं बाजार और उमड़ेगी भारी भीड़

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»News»6 लाख के लूट की झूठी कहानी,राइस मिल के मुनीम ने रची
    News

    6 लाख के लूट की झूठी कहानी,राइस मिल के मुनीम ने रची

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    मुंगेली। दिनांक 21.01.2025 के दोपहर करीबन 3 बजे आहत राईस मिल के मुनीम शुभम सिंह द्वारा उसके साथ गर्ल्स स्कूल मुंगेली के पीछे पुल के पास 6 लाख रूपये की लूट होने की सूचना मिली थी। थाना सिटी कोतवाली मुंगेली द्वारा उक्त सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबडा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली मयंक तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर जिले में नाकेबंदी चेक प्वाइंट लगाकर सघन चेक करने व साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की विशेष टीम गठित कर प्रकरण में तत्काल आरोपियों के संबंध में पता तलाश करने का निर्देश दिया गया। साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की विशेष टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज (25-30 स्थान) की चेकिंग की गयी। विभिन्न फुटेज में आहत मुनीम शुभम ठाकुर की ही गतिविधियां संदिग्ध परिलक्षित हुई। इसी तारतम्य में तकनीकी आधार पर सर्विलांस करने एवं बैंक से आहत के पैसा आहरण करने संबंधी जानकारी प्राप्त करने एवं बारीकी से पूछताछ करने पर घटना का मास्टरमाइंड राइस मिल का मुनीम शुभम ठाकुर ही निकला। उसने अपने साथी महावीर सोनी के साथ मिलकर घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था।
    0 खुद ही ब्लेड से काट कर चोट पहुंचाया
    आरोपी शुभम ठाकुर ने बताया कि पैसे से भरे ब्राउन कलर के बैग को लेकर रामगढ़ के आगे खाली प्लाट में गया। योजना अनुसार महावीर सोनी पहले से था जो शुभम ठाकुर के मोबाइल को वहीं पास पटककर तोड़ दिया और वहां पर की मिट्टी को उठाकर शुभम के कपड़े में लगा दिया एवं बैग से पैसे निकालकर पैसे वाला बैग को फाड़कर वहीं पर फेक दिया। आरोपी शुभम द्वारा ब्लेड से अपने शरीर पर 3-4 जगह काटने का निशान बनाया व अपना टूटा हुआ मोबाईल को घटनास्थल के पास फेंक दिया और लूट का घटना होना साबित करने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों की सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य के आधार जांच कार्यवाही कर 500 के 10 बंडल एवं 100 के 10 बंडल कुल 6 लाख रूपये को आरोपियों से बरामद किया गया।

    उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गिरिजा शंकर यादव प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा प्रभारी साईबर सेल मुंगेली, प्रधान आरक्षक दयाल गावस्कर, यशवंत डाहिरे, प्रमोद वर्मा, दिलीप साहू, रविकुमार जांगड़े आर. अब्दुल रियाज, भेषज पाण्डेकर, अतुल सिंह, राजू साहू, बसंत डहरिया, गिरीराज सिंह, महेन्द्र सिंह राजपूत, राकेश बंजारे, हेमसिंह, रामकिशोर कश्यप, जितेन्द्र सिंह, अजय चंद्राकर, योगेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

    Rice mill accountant fabricated a false story of robbery of 6 lakh rupees
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का सीबीएसई 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन : शौर्य शर्मा बने स्कूल टॉपर, शत-प्रतिशत परिणाम से चमका कोयलांचल

    April 16, 2026

    राशन वितरण में लापरवाही पर आक्रोश, पार्षदों ने दी ‘चक्काजाम’ की चेतावनी

    April 6, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026590

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026403

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026392

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026314
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    सर्वमंगला नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा उत्सव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में हुआ रावण दहन

    By Chhattisgarh ExpressOctober 23, 202648

    सर्वमंगला नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा उत्सव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की…

    दुरपा के बड़े दशहरा मैदान में गरबा-डांडिया का भव्य समापन: प्रतिभागियों को मिला सम्मान

    October 21, 2026

    सर्वमंगला नगर के बड़े मैदान में आज होगा रावण पुतला दहन, सज चुके हैं बाजार और उमड़ेगी भारी भीड़

    October 21, 2026

    वार्ड क्रमांक 62, सर्वमंगला नगर में भव्य गरबा महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न..

    October 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.