Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Blog»समर कैंप्स: प्रतिभाओं को तराशने और टीम भावना को जगाने का मंच- डॉ संजय गुप्ता
    Blog

    समर कैंप्स: प्रतिभाओं को तराशने और टीम भावना को जगाने का मंच- डॉ संजय गुप्ता

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMay 16, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नवाचार, अनुशासन और आत्मविश्वास का संगम – यही है समर कैंप का असली महत्व”-डॉक्टर संजय गुप्ता

    समर कैंप्स: प्रतिभाओं को तराशने और टीम भावना को जगाने का मंच- डॉ संजय गुप्ता

    समर कैंप में बच्चों के समय का सदुपयोग का एवं सीखने का शानदार माध्यम:- डॉ संजय गुप्ता

    कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : स्कूल की छुट्टियों के बाद जहाँ एक ओर बच्चे अपने-आप को* पढ़ाई के तनाव से हल्का महसूस करते हैं वहीं दूसरी ओर यदि गरमी की छुट्टियों में कुछ सीखने का अवसर मिले तो बात ही कुछ अलग व रोचक हो जाती है।जिससे जहाँ एक ओर बच्चों के समय का सदुपयोग भी हो जाता है और बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को भी परवाज मिलता है।बच्चे का दिमाग सकारात्मक कार्यों में व्यस्त रहता है और वे सीखी हुई कला को लंबी अवधि तक याद रखकर उसे अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सकते हैं।
    बरसात से ठंड तक जहाँ सभी स्कूलों में अध्यापन का कार्य बच्चे पूरी निष्ठा के साथ करते हैं इस बीच उन्हें विविध अवसर भी प्राप्त होते हैं जहाँ पढ़ाई के अलावा दो अपनी प्रतिभा को प्रदर्षन करते हैं। परंतु यह सत्य है पढ़ाई के दबाव के साथ बहुआयामी प्रतिभा का विकास समुचित रूप से नहीं हो पाता हैं इस हेतु बच्चों को विषेष ध्यानाकर्षक एवं मार्गदर्षन एवं अतिरिक्त समय की आवष्यकता होती है, जो समय उनके पास केवल ग्रीष्मावकाश में ही होता है।
    विद्यालयीन ग्रीष्मावकाश ही एक ऐसा समय होता है जब बच्चों के ऊपर पढ़ाई का दबाव नगणय होता है, ऐसे में यदि उन्हें अपनी प्रतिभा एवं कला को निखारने विशेष प्रोत्साहन एवं स्थान मिले तो बच्चा जीवन के हर क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ठ बन सकता है।


    इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए दीपका के बहुप्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान इंडस पब्लिक स्कूल में समर कैंप का आयोजन किया गया। अनवरत 20 दिनों तक जारी समर कैंप का समापन भी शानदार हुआ। प्राचार्य महोदय के करकमलों के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात स्कूल परिसर में समर कैंप के विविध कलाओं का अलग-अलग स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।विभिन्न समूहों में समर कैंप के अलग-अलग विधा जैसे-सेल्फ डिफेंस;डांस;म्यूजिक;आर्ट एण्ड क्राफ्ट;स्पोर्टस एण्ड फन ,स्पोकेन इंग्लिश,पर्सनेलिटी डेवलेपमेंट,पॉटरी,वेब डिजाइनिंग,टेक्सटाइल डिजाइनिंग,स्विमिंग ,आदि का प्रषिक्षण दिया जा रहा था। समर कैंप के समापन समारोह में प्रषिक्षार्थियों की भारी तादाद से उनका उत्साह इस बात का गवाह था कि वे कितने उत्साहित थे।समर कैंप में आईपीएस-दीपका सहित आस-पास के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे थे,जिनमें सेंट थामस;डीएव्ही;सर्वमंगला विद्यालय ;सीपीएस इत्यादि प्रमुख रुप से शामिल हैं।
    समर कैंप के समापन समारोह में ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों ने भी अपनी कलाबाकियों का प्रदर्शन किया। सिंगिंग एक्टिविटी में शामिल विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक कर्णप्रिय गीतों के माध्यम से सबका मनोरंजन किया। डांस एक्टिविटी में शामिल विद्यार्थियों ने डांस टीचर हरि सारथी एवं महेश सर के साथ शानदार नृत्य किया। बच्चों द्वारा पॉटरी एक्टिविटी के अंतर्गत बनाए गए विभिन्न कलाकृतियों की भी प्रदर्शनी देखते ही बनती थी ।साथ ही आर्ट एंड क्राफ्ट एक्टिविटी के अंतर्गत विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक कलाकृतियां बनाई थी। सभी कलाकृतियों की प्रदर्शनी विद्यालय परिसर में लगाई गई थी। समापन समारोह में आगंतुक सभी विद्यार्थियों को प्राचार्य महोदय डॉ संजय गुप्ता,विद्यालय के शैक्षणिक प्रभारी श्री सब्यसाची सरकार सर एवं प्राइमरी एवं प्राइमरी की शैक्षणिक प्रभारी श्रीमती सोमा सरकार के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि समर कैंप में बच्चों के समय का सदुपयोग होता है साथ ही बच्चों को सीखने का अवसर भी मिलता हैै। बच्चों का ध्यान इधर-उधर न भटक कर हमेशा कुछ नया सीखने को आतुर रहता है और समर कैंप से हम बच्चों के समय का सही उपयोग कर उन्हें विभिन्न प्रकार की विधाओं का प्रषिक्षण देकर सही और सकारात्मक पहल करतें हैं और मुझे यह कहते हुए अत्यंत गर्व महसूस हो रहा है कि इस दिषा में हमारे दीपका क्षेत्र के नवोदित एवं प्रतिष्ठित स्कूल आईपीएस-दीपका का प्रयास सराहनीय व प्रसंषनीय है।
    हमारा एकमात्र उद्देष्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना व सामने लाना है एवं उनके समय का सदुपयोग कर उनमें जीवन कौषल का विकास करना है।हमारा उद्देष्य बच्चों का ध्यान एकाग्र कर उन्हें उनकी खुद की काबिलियत से रुबरु कराना है।अधिकांष बच्चों को अपनी काबिलियत का अंदाजा नहीं होता क्योंकि उन्हें सही अवसर नहीं मिलता।हम लगातार यही कोशिशकरते हैं कि बच्चा स्वयं की काबिलियत को पहचानकर उस दिशा में आगे बढ़े और सफल हो इसीलिए समर कैंप में हमने अलग-अलग समूह व स्तर को ध्यान में रखते हुए खेलों एवं अन्य प्रषिक्षणों को विभाजित किया है ताकि सबको अपनी रुचि के अनुसार बराबर मौका मिले।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026

    जनगणना 2027: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी

    April 23, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026285

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026254

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026153

    बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; बुजुर्ग को ₹50,000 नगद , अनवर अली बने आदर्श दास के अलावा 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’

    March 31, 2026152
    Don't Miss
    Big News

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    By Chhattisgarh ExpressApril 25, 2026254

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5…

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026

    जनगणना 2027: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी

    April 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.