श्री कृष्ण गौ सेवा धाम ने पेश की मानवता की मिसाल, रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रहित
भरत यादव : 7999608199
कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: मानवता की सेवा और ‘रक्तदान-महादान’ के संकल्प के साथ श्री कृष्ण गौ सेवा धाम, शिवनगर रूमगरा द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आपातकाल में रक्त की कमी से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना है।

युवाओं में दिखा भारी उत्साह
शिविर में सुबह से ही युवाओं और समाजसेवियों का तांता लगा रहा। जोश और जज्बे के साथ कुल 51 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जो कई अनमोल जिंदगियों को बचाने में जीवनदायी साबित होगा।
इन सेवाभावी सदस्यों का रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के विभिन्न वर्गों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। शिविर में मुख्य रूप से
प्रमुख सहयोगी: नरेश कुमार साहू, शिवा प्रतिक, भरत पटेल, महादेव यादव, गुलाब चंद्र कश्यप, कृष्णा श्रीवास, रोहित कश्यप, साकेत शर्मा।
सक्रिय सहभागिता: अविनाश कुमार गुप्ता, प्रभाकर साह, गोलू नारायण, आदर्श गुप्ता, इंद्रजीत मरावी, प्रद्युम्न श्रीवास, अमर, अनिल, विनोद, मुकेश साहू
सहित शाषी, टी.पी. सिंह, अनिल मौर्य, हेमंत, राहुल, पुष्पाकर, केशव, राधे, गुलसन, सौरभ, विनय राठौर एवं संजय राठौर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन समिति ने कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है और स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीम की सीधी निगरानी में संपन्न हुआ है। हम सभी रक्तदाताओं के जज्बे को सलाम करते हैं।

चिकित्सा टीम का आभार
आयोजकों ने इस नेक कार्य में अपना तकनीकी सहयोग देने वाली स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस सफल आयोजन की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।

