Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026

    जनगणना 2027: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Big News»जनदर्शन में जन-सुनवाई: कलेक्टर ने वनांचल से शहर तक की समस्याओं को सुना, 131 आवेदनों के त्वरित निपटारे के निर्देश
    Big News

    जनदर्शन में जन-सुनवाई: कलेक्टर ने वनांचल से शहर तक की समस्याओं को सुना, 131 आवेदनों के त्वरित निपटारे के निर्देश

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressFebruary 9, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जनदर्शन में जन-सुनवाई: कलेक्टर ने वनांचल से शहर तक की समस्याओं को सुना, 131 आवेदनों के त्वरित निपटारे के निर्देश

    कोरबा कलेक्टर का सख्त रुख: राखड़ डंपिंग और मुआवजे की शिकायतों पर जांच के आदेश, बोले- ‘समय-सीमा में हो समाधान’

    Bharat yadav- 7999608199

    कोरबा, 09 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: 
    जिला कार्यालय कोरबा में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों एवं शहरी अंचलों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं सहानुभूतिपूर्वक सुना। प्राप्त सभी आवेदनों पर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


    आवेदकों द्वारा क्रमवार अपने आवेदन प्रस्तुत किए गए तथा अपनी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया गया। कलेक्टर श्री दुदावत ने ट्राइसाइकिल एवं राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों को खाद्य विभाग को प्रेषित करते हुए निराकरण के निर्देश दिए। इसी प्रकार समाज कल्याण विभाग को ट्राइसाइकिल संबंधी आवेदनों का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को प्रदाय करने के निर्देश दिए गए।
    जनदर्शन में भूमि को कब्जामुक्त कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), केवाईसी, मुआवजा, संविदा एवं अनुकम्पा नियुक्ति, सीमांकन तथा भवन निर्माण से संबंधित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।
    बरबसपुर क्षेत्र में राखड़ डंपिंग के कारण खेतों में जलभराव की समस्या को लेकर जवाहर लाल डहरिया द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक ने बताया कि राखड़ डंपिंग से
    कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर मामले की जांच करने एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    नगर निगम अंतर्गत मरम्मत कार्य पूर्ण होने के पश्चात भुगतान नहीं होने की शिकायत को लेकर ठेकेदार अरविंद कुमार ने आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने प्रकरण को संबंधित विभाग को प्रेषित करते हुए नियमानुसार परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    हरदीबाजार निवासी लेखराम राठौर द्वारा एसईसीएल भूमि मुआवजा संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट किया कि मुआवजा प्रक्रिया में भूमि मापन (मेजरमेंट) एक आवश्यक और महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भूमि मापन कार्य पूर्ण कराकर 15 दिवस के भीतर आगे की मुआवजा प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।


    राताखार स्थित दुर्गा चौक में जर्जर विद्युत पोल से दुर्घटना की आशंका को लेकर माडू राम ने आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को आवेदन प्रेषित कर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक सुधार कार्य करने के निर्देश दिए।
    बगदरा ग्राम पंचायत, जेमरा द्वारा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कार्य प्रारंभ कराने एवं फसल क्षति से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर कलेक्टर ने जिला पंचायत एवं वन विभाग को संयुक्त रूप से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    चाकागुड़ा निवासी विकास द्वारा ठेकेदारी कार्य पूर्ण होने के पश्चात भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत रखी गई। कलेक्टर ने आवेदन श्रम विभाग को प्रेषित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त आवास मित्र द्वारा मानदेय भुगतान नहीं होने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ, जिस पर कलेक्टर ने जिला पंचायत के आवास विभाग को प्रकरण प्रेषित कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
    इस दौरान अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026

    जनगणना 2027: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी

    April 23, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026273

    बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; बुजुर्ग को ₹50,000 नगद , अनवर अली बने आदर्श दास के अलावा 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’

    March 31, 2026151

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 202697

    तालाब में नहाने गई मां-बेटी से छेड़छाड़, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; विरोध पर घर में घुसकर दी धमकी

    April 11, 202692
    Don't Miss
    Big News

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    By Chhattisgarh ExpressApril 24, 202697

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी कोरबा।…

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026

    जनगणना 2027: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी

    April 23, 2026

    अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

    April 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.