सर्वमंगला नगर में सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत, विधि-विधान से पूजा कर पति की दीघार्यु की कामना


सर्वमंगला नगर में सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत, विधि-विधान से पूजा कर पति की दीघार्यु की कामना

कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस:  सर्वमंगला नगर में सोमवार ज्येष्ठ मास की अमावस्या को सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। सुबह से ही व्रती महिलाएं वट वृक्ष का विधिविधान से पूजन पाठ किया। महिलाओं ने बताया कि आज के दिन वट वृक्ष की पूजा करने से पति को दीर्घायु प्राप्त होती है।

सर्वमंगला नगर में छोटा दशहरा मैदान, शिव मंदिर, बड़े दशहरा मैदान, बरमपुर, आजाद नगर, शांति मोहल्ला, एसजीपी कॉलोनी दुल्लापुर, दुरपा की सुहागिनों ने विधि विधान पूर्वक वट वृक्ष की पूजा की। महिलाओं ने सावित्री और सत्यवान की कथा भी सुनी। इसके पश्चात हलवा-पूड़ी, गुड़, चना, आटे से बनी मिठाई, कुमकुम, रोली, पांच प्रकार के फल, पान का पत्ता, धूप, घी का दीया और जल वट वृक्ष की जड़ों पर अर्पित किया। वट वृक्ष के तने पर कलावा और कच्चे सूत का धागा लपेटकर उसके फेरे लगाए।