Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मातृ दिवस Mother’s Day पर अन्नपूर्णा सेवा की अनूठी पहल: प्रभुजनों को साड़ी भेंट कर किया मातृशक्ति का सम्मान

    May 12, 2026

    भीषण गर्मी में प्यासे यात्री, नगर पंचायत की व्यवस्थाएं पस्त, वाटर एटीएम पड़ा धूल फांकने को मजबूर, जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से आमजन बेहाल

    May 11, 2026

    पुलिस एवं जनता के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु ग्राम रक्षा समितियों का गठन, बालको थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के लगभग 300 महिला एवं पुरुष सदस्य बनाए गए

    May 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Delhi»सुनेत्रा पवार होंगी महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री, अजित पवार के निधन के बाद NCP ने लिया बड़ा फैसला
    Delhi

    सुनेत्रा पवार होंगी महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री, अजित पवार के निधन के बाद NCP ने लिया बड़ा फैसला

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 31, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    INDIA. महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय एक अत्यंत संवेदनशील और ऐतिहासिक मोड़ आया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन के बाद अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में उनका स्थान लेने की तैयारी के तहत उनकी पत्नी एवं राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार शनिवार को मुंबई पहुंच गईं। वह अपने बेटे पार्थ के साथ तड़के दक्षिण मुंबई स्थित अजित पवार के आधिकारिक आवास देवगिरि पहुंचीं।

    सुनेत्रा पवार संभाल सकती हैं उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी

    सुनेत्रा (62) महाराष्ट्र विधानमंडल के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं। वह शनिवार दोपहर मुंबई में होने वाली बैठक में राकांपा की विधायक दल की नेता चुनी जाएंगी।इसके बाद उनके महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना है। बुधवार को बारामती में एक विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद राकांपा के दोनों गुटों के आसन्न विलय को लेकर चर्चाएं भले ही तेज हो गई थीं, लेकिन शरद पवार के परिवार और राकांपा (शरदचंद्र पवार) से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उन्हें सुनेत्रा के राज्य मंत्रिमंडल में शामिल के फैसले में बारे में कोई जानकारी नहीं है। एक सूत्र ने कहा, ‘‘राकांपा (शप) नेतृत्व और शरद पवार के परिवार के सदस्यों को सुनेत्रा की योजनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है।’’

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति का नेतृत्व करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिवंगत अजित पवार के परिवार और उनकी पार्टी द्वारा लिए गए हर फैसले का समर्थन करेगी। फडणवीस ने नागपुर में संवाददाताओं से शुक्रवार को कहा था, ‘‘राकांपा उपमुख्यमंत्री पद के लिए जो भी फैसला लेगी, सरकार और भाजपा उस फैसले का समर्थन करेंगे। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि हम अजित दादा के परिवार और राकांपा के साथ खड़े हैं।’’

    सुनेत्रा पवार 2024 के लोकसभा चुनाव तक सुर्खियों से दूर रहीं। उसी वर्ष हुए आम चुनाव में उन्होंने अपने पति की पार्टी की उम्मीदवार के रूप में बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन प्रतिष्ठा की लड़ाई में अपनी ननद एवं राकांपा (शरदचंद्र पवार) उम्मीदवार सुप्रिया सुले से हार गईं। इसके बाद सुनेत्रा पवार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं। राज्य मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने बताया था कि राकांपा का विधायक दल शनिवार दोपहर मुंबई में एक बैठक करेगा जिसमें सुनेत्रा को पार्टी नेता के रूप में नामित किया जाएगा।

    पोर्टफोलियो और चुनौतियां

    अजित पवार के पास वित्त और योजना जैसे महत्वपूर्ण विभाग थे। हालांकि, आगामी बजट सत्र को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि वित्त विभाग फिलहाल मुख्यमंत्री फडणवीस अपने पास रख सकते हैं या किसी अन्य अनुभवी मंत्री को दिया जा सकता है, जबकि अन्य विभाग सुनेत्रा पवार को सौंपे जा सकते हैं।

    छगन भुजबल, वरिष्ठ NCP नेता  ने कहा “अजित दादा का जाना राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनकी विरासत और जिम्मेदारी को आगे बढ़ाने के लिए ‘वहिनी’ (सुनेत्रा पवार) सबसे उपयुक्त विकल्प हैं।”

    NCP took a big decision after the death of Ajit Pawar. Sunetra Pawar will be the first woman Deputy Chief Minister of Maharashtra
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    पिता के जाते ही बेटे ने किया खौफनाक कांड, 10 महीने की शादी का दर्दनाक अंत

    April 10, 2026

    आसनसोल रैली में पीएम मोदी का TMC पर तीखा हमला, ‘4 मई के बाद गुंडाराज खत्म’

    April 10, 2026

    निर्दयी सौतेली मां! 3 साल की मासूम को लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट

    April 9, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026303

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026259

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026208

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026205
    Don't Miss

    मातृ दिवस Mother’s Day पर अन्नपूर्णा सेवा की अनूठी पहल: प्रभुजनों को साड़ी भेंट कर किया मातृशक्ति का सम्मान

    By Chhattisgarh ExpressMay 12, 202637

    मातृ दिवस Mother’s Day  पर अन्नपूर्णा सेवा की अनूठी पहल: प्रभुजनों को साड़ी भेंट कर…

    भीषण गर्मी में प्यासे यात्री, नगर पंचायत की व्यवस्थाएं पस्त, वाटर एटीएम पड़ा धूल फांकने को मजबूर, जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से आमजन बेहाल

    May 11, 2026

    पुलिस एवं जनता के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु ग्राम रक्षा समितियों का गठन, बालको थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के लगभग 300 महिला एवं पुरुष सदस्य बनाए गए

    May 11, 2026

    प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर, जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में होगा आयोजन

    May 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.