सांस रोक देने वाले रोमांच में जीता भारत: इंग्लैंड को 7 रनों से धूल चटाकर पहुंचा फाइनल में


सांस रोक देने वाले रोमांच में जीता भारत: इंग्लैंड को 7 रनों से धूल चटाकर पहुंचा फाइनल में

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस /न्यूज डेस्क /: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया टी-20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। ‘करो या मरो’ के इस महामुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीनते हुए 7 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने शान से फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहाँ 8 मार्च को उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा।

बोर्ड पर टांगा रनों का हिमाल

भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर चौकों और छक्कों की बारिश कर इंग्लिश गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करना किसी भी टीम के लिए पहाड़ चढ़ने जैसा था।

बैठल का शतक पड़ा फीका

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत आक्रामक रही। इंग्लैंड की ओर से बैठल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 48 गेंदों में 105 रनों की यादगार शतकीय पारी खेली। एक समय ऐसा लग रहा था कि बैठल मैच भारत से छीन ले जाएंगे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में अपना संयम बनाए रखा। इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी।

गेंदबाजों का मिला-जुला प्रयास

हाई-स्कोरिंग मैच होने के कारण गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई, लेकिन निर्णायक मौकों पर विकेट चटकाकर भारतीय गेंदबाजों ने बाजी पलट दी:

  • हार्दिक पांड्या: 2 विकेट (सबसे सफल गेंदबाज)

  • अर्शदीप सिंह: 4 ओवर, 51 रन, 1 विकेट

  • जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल: 1-1 विकेट

 संजू सैमसंग मैन ऑफ़ द मैच 42 गेंद में 89 रन