Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में ₹26.17 करोड़ के दो उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ, अहिरन नदी पर ₹17.05 करोड़ और बेलगिरी नाला पर ₹9.11 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

    October 29, 2026

    कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 29, 2026

    चक्रवाती तूफान अर्नब का प्रभाव, मुख्य अभियंता ने किया बांगो बांध का निरीक्षण

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Big News»मौसमी बीमारियों के रोकथाम हेतु कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को सर्तक रहने के दिए निर्देश
    Big News

    मौसमी बीमारियों के रोकथाम हेतु कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को सर्तक रहने के दिए निर्देश

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressAugust 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मौसमी बीमारियों के रोकथाम हेतु कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को सर्तक रहने के दिए निर्देश

    कोरबा 20 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस:
    कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कोरबा जिले में मौसमी बीमारियों जैसे बुखार, उल्टी-दस्त, मलेरिया की रोकथाम के लिये स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने और शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित ग्राम में जाकर पीड़ितों का उपचार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आवश्यकता होने पर स्वास्थ्य विभाग को शिविर लगाने के भी निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने पीड़ितों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने तथा लापरवाही सामने आने पर कार्यवाही की हिदायत दी है।
    कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले के प्रत्येक क्षेत्र में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है जिसके अनुपालन में प्रत्येक स्तर के स्वास्थ्य केन्द्रों तथा मैदानी क्षेत्र में कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन व डिपोहोल्डर्स के पास जीवनरक्षक दवाईयों की उपलब्धता तथा सतत औषधियों की प्रतिपूर्ति व्यवस्था की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य अमलों के द्वारा शिविर लगाकर उपचार किया जा रहा है। मौसमी बीमारियों/महामारी के नियंत्रण हेतु जिला स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर काम्बेट टीम का गठन किया गया है तथा उन्हें क्षेत्रों में सतत् भ्रमण कर निगरानी बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिये गए जो सूचना प्राप्त होते ही प्रभावित क्षेत्र में तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। किसी भी क्षेत्र में बुखार ,मलेरिया या उल्टीदस्त की शिकायत होने पर तत्काल मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी को तुरंत सूचना दी जाये।


    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी नें जनसामान्य को मौसमी बीमारियों जैसे डायरिया एवं मलेरिया से बचाव हेतु सदैव भोजन करने से पूर्व एवं शौंच के पश्चात हॉंथों को साबुन से अच्छी तरह धोने, घरों के आस-पास स्वच्छता रखने, व्यक्तिगत साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, खाने-पीने की वस्तुओं और पानी को हमेशा ढ़ककर रखने, बासी भोजन, सड़े गले फलों का सेवन नहीं करने व हमेंशा ताजे फलों और भोजन का सेवन करने, खाने और पकाने से पहले फलों और सब्जियों को अच्छी तरह से धोने, पीने के लिए हैण्डपंप का पानी का उपयोग करने तथा पानी को उबालकर एवं छानकार तथा पानी की शुद्धता के लिए क्लोरिन की गोली डालकर ही पीने के लिए उपयोग में लाने, कुओं में ब्लीचिंग पाउडर डलवाने तथा जल स्त्रोत के पास कूड़ा-करकट, गंदे पानी एकत्र न होने देने, इस बात का ध्यान रखने कि मल विसर्जन घर से दूर तथा पीने के पानी के स्त्रोत से 25 मीटर से अधिक दूरी पर होना चाहिए। दस्त या बुखार होने पर तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन , डिपोहोल्डर अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में तत्काल निःशुल्क प्राथमिक उपचार लेने, दस्त होने की स्थिती में ओ.आर.एस.का घोल सेवन करने या नारियल का पानी, नमकीन लस्सी , नीबू की सिंकंजी , चावल का मांड, हल्की चाय, दाल का पानी का सेवन लगातार करते रहने, ये सभी उपाय शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। मच्छरों से बचाव हेतु मच्छरदानी का उपयोग करने एवं इसे आदत में सुमार करने, सोने के पूर्व संभव हो तो शरीर में मच्छरनाशक क्रीम अथवा नीम तेल लगाने ताकि मच्छर न काट सके। घर अथवा घर के आस-पास कूलर, टायर, टूटे बर्तन अथवा अन्य कोई भी वस्तुओं में पानी जमने न देने, उल्टी दस्त से किसी भी मृत्यु होने पर उन घरों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के सहयोग से ब्लीचिंग पाउडर से शुद्धिकरण अवश्य कराने तथा घर के अन्य सदस्यों को भी उल्टी-दस्त की दवाईयॉ खिलाने, ग्राम में होने वाले सभी सार्वजनिक आयोजनों में खाने-पीने का विशेष ध्यान रखने, कार्यक्रम के दौरान ताजा भोजन का उपयोग करने पर अमल करने की हिदायत दिये हैं।


    कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ-एस-एन.केशरी ने जिले की जनता से अपील की है कि उपरोक्तानुसार बातों पर अमल करें जिससे महामारी जैसी बीमारियों पर नियंत्रण किया जा सके तथा जिले में असामयिक मृत्यु को रोका जा सके। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि मौसमी बीमारियों के नियंत्रण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर जिले को मौसमी बीमारी से मुक्त करने की दिशा में अमूल्य योगदान दें।

     

     

     

    मौसमी बीमारियों के रोकथाम हेतु कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को सर्तक रहने के दिए निर्देश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में ₹26.17 करोड़ के दो उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ, अहिरन नदी पर ₹17.05 करोड़ और बेलगिरी नाला पर ₹9.11 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

    October 29, 2026

    कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 29, 2026

    चक्रवाती तूफान अर्नब का प्रभाव, मुख्य अभियंता ने किया बांगो बांध का निरीक्षण

    October 29, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026590

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026403

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026396

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026314
    Don't Miss
    Breaking news

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में ₹26.17 करोड़ के दो उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ, अहिरन नदी पर ₹17.05 करोड़ और बेलगिरी नाला पर ₹9.11 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

    By Chhattisgarh ExpressOctober 29, 202673

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में ₹26.17 करोड़ के दो उच्चस्तरीय पुल निर्माण…

    कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 29, 2026

    चक्रवाती तूफान अर्नब का प्रभाव, मुख्य अभियंता ने किया बांगो बांध का निरीक्षण

    October 29, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर कोरबा भाजपा की संगठनात्मक बैठक, SIR के मुद्दे पर जनता के बीच उतरेंगे कार्यकर्ता

    October 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.