Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मातृ दिवस Mother’s Day पर अन्नपूर्णा सेवा की अनूठी पहल: प्रभुजनों को साड़ी भेंट कर किया मातृशक्ति का सम्मान

    May 12, 2026

    भीषण गर्मी में प्यासे यात्री, नगर पंचायत की व्यवस्थाएं पस्त, वाटर एटीएम पड़ा धूल फांकने को मजबूर, जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से आमजन बेहाल

    May 11, 2026

    पुलिस एवं जनता के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु ग्राम रक्षा समितियों का गठन, बालको थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के लगभग 300 महिला एवं पुरुष सदस्य बनाए गए

    May 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Big News»भीषण गर्मी में प्यासे यात्री, नगर पंचायत की व्यवस्थाएं पस्त, वाटर एटीएम पड़ा धूल फांकने को मजबूर, जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से आमजन बेहाल
    Big News

    भीषण गर्मी में प्यासे यात्री, नगर पंचायत की व्यवस्थाएं पस्त, वाटर एटीएम पड़ा धूल फांकने को मजबूर, जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से आमजन बेहाल

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMay 11, 2026No Comments22 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भीषण गर्मी में प्यासे यात्री, नगर पंचायत की व्यवस्थाएं पस्त, वाटर एटीएम पड़ा धूल फांकने को मजबूर, जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से आमजन बेहाल

    कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : जेठ का महीना शुरू होते ही सूर्यदेव के तेवर तल्ख हो गए हैं। बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने आम जनजीवन को झुलसा कर रख दिया है। ऐसे में नगर पंचायत छुरी कला के बस स्टैंड पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। पंचायत प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते यहाँ आने वाले यात्री बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।

    प्रमुख मार्ग पर स्थित होने के बाद भी दुर्दशा

    छुरी कला नगर पंचायत मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण यहाँ से न केवल जिले के विभिन्न क्षेत्रों, बल्कि अन्य राज्यों के यात्रियों का भी चौबीसों घंटे आना-जाना लगा रहता है। आवागमन का प्रमुख केंद्र होने के बावजूद यहाँ यात्रियों के लिए शीतल पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। मई-जून की इस भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए यात्रियों के पास ऊंचे दामों पर बोतलबंद पानी खरीदने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है।

    शोभा की वस्तु बना ‘वाटर एटीएम’

    नगर पंचायत द्वारा लाखों की लागत से कुछ वर्ष पूर्व यात्रियों की सुविधा के लिए वाटर एटीएम लगवाया गया था। लेकिन रखरखाव के अभाव और प्रशासन की लापरवाही के कारण यह लंबे समय से खराब पड़ा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि:

    “जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन खराब पड़े वाटर एटीएम को सुधारने की जहमत किसी ने नहीं उठाई। आज यह केवल एक लोहे का ढांचा बनकर रह गया है।”

    अब तक नहीं खुले प्याऊ, बढ़ रहा है आक्रोश

    हैरानी की बात यह है कि गर्मी का आधा सीजन बीतने को है, लेकिन नगर पंचायत द्वारा अब तक सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था भी शुरू नहीं की गई है। नगर पंचायत की इस कार्यप्रणाली को लेकर अब जनता में आक्रोश पनपने लगा है। बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध न करा पाने के कारण नगर प्रशासन की साख पर भी सवाल उठने लगे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    पुलिस एवं जनता के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु ग्राम रक्षा समितियों का गठन, बालको थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के लगभग 300 महिला एवं पुरुष सदस्य बनाए गए

    May 11, 2026

    प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर, जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में होगा आयोजन

    May 11, 2026

    जब सुदामा के लिए नंगे पांव दौड़े द्वारकाधीश, तो छलक उठी भक्तों की आंखें; सर्वमंगला नगर में सुदामा चरित्र का सुंदर वर्णन

    May 11, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026302

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026259

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026208

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026203
    Don't Miss

    मातृ दिवस Mother’s Day पर अन्नपूर्णा सेवा की अनूठी पहल: प्रभुजनों को साड़ी भेंट कर किया मातृशक्ति का सम्मान

    By Chhattisgarh ExpressMay 12, 202621

    मातृ दिवस Mother’s Day  पर अन्नपूर्णा सेवा की अनूठी पहल: प्रभुजनों को साड़ी भेंट कर…

    भीषण गर्मी में प्यासे यात्री, नगर पंचायत की व्यवस्थाएं पस्त, वाटर एटीएम पड़ा धूल फांकने को मजबूर, जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से आमजन बेहाल

    May 11, 2026

    पुलिस एवं जनता के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु ग्राम रक्षा समितियों का गठन, बालको थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के लगभग 300 महिला एवं पुरुष सदस्य बनाए गए

    May 11, 2026

    प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर, जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में होगा आयोजन

    May 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.