Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बारिश में खूबसूरती नहीं, खतरा भी दिखता है… इसलिए रहें सावधान, उफनते झरने, फिसलन भरी चट्टानें और गहराता पानी बन सकता है जानलेवा

    July 13, 2026

    करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अगुवाई में कांग्रेस का हल्लाबोल

    July 13, 2026

    सोशल मीडिया पर वायरल वन्यजीव रेस्क्यू टीम की सूची फर्जी; वन विभाग ने जारी की आधिकारिक हेल्पलाइन नं. 8817534455

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»छत्तीसगढ़»ड्रग्स तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी, छात्रा को गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगे 10 लाख
    छत्तीसगढ़

    ड्रग्स तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी, छात्रा को गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगे 10 लाख

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressDecember 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर। शहर में रहने वाली छात्रा को ड्रग्स तस्करी के मामले में फंसने की फर्जी जानकारी देकर 10 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। छात्रा ने स्वजन और परिचित से रुपये लेकर दिए। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। छात्रा की शिकायत पर रेंज साइबर थाने में जुर्म दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

    शहर में रहने वाली 24 साल की छात्रा के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने छात्रा को बताया कि उनके खाते से करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया है। साथ ही उनके आधार कार्ड का उपयोग कर ड्रग्स की तस्करी करने वाले पकड़े गए हैं।

    सीबीआई, ईडी और अन्य केंद्रीय संस्थान इस मामले की जांच कर रहे हैं। इससे छात्रा डर गई। छात्रा के मोबाइल पर गिरफ्तारी और जांच के फर्जी दस्तावेज भी भेजे गए। इसके बाद उनसे जालसाजों ने वीडियो कॉल पर बात भी की। इससे छात्रा और भयभीत हो गई।

    छात्रा ने परिचितों से रुपये लेकर दिए

    जालसाजों ने इस पूरी बातचीत और जांच की जानकारी किसी को देने से मना भी किया था। छात्रा के डर का फायदा उठाते हुए जालसाजों ने उनके बैंक डिटेल की जानकारी मांगी। इसके बाद जांच के नाम पर उनसे रुपये मांगे गए। डरी हुई छात्रा ने अलग-अलग कर जालसाजों के बताए खाते में रुपये भेज दिए।

    उसने अपने परिचित और स्वजन से भी रुपये लिए। जालसाजों ने अलग-अलग कर ठगी करने वालों के बताए खाते पर करीब 10 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद भी उनसे रुपये मांगे जा रहे थे। इस पर छात्रा ने और रुपयों के लिए अपने परिचित से बात की। इससे उन्हें ठगी की जानकारी हुई।

    तब परिचित ने उन्हें रुपये देने से मना किया। साथ ही पूरे मामले की शिकायत थाने में करने के लिए कहा। इसके बाद छात्रा ने पूरे मामले की शिकायत रेंज साइबर थाने में की है।

    तहसीलदार भी हुए थे ठगी के शिकार

    जिले में रहने वाले रिटायर्ड तहसीलदार के पास कुछ महीने पहले अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया था। इसमें एक युवती के अंग दिखाई दिए। इसके कुछ ही देर बाद कॉल कट गया। बाद में रिटायर्ड तहसीलदार के पास दूसरे नंबर से कॉल आया।

    इसमें उनके वीडियो को इंटरनेट मीडिया में अपलोड होने और युवती के आत्महत्या करने की जानकारी दी गई। इससे डरे रिटायर्ड तहसीलदार से करीब 70 लाख की ठगी कर ली गई। पुलिस ने मामले में अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है।

     

    जल्द शिकायत पर वापस मिल सकते हैं पैसे

    पुलिस के मुताबिक, पीड़ित जितनी जल्दी पुलिस के पास पहुंचता है, रुपये वापस मिलने के चांस उतने ही बढ़ जाते हैं। ठग गिरोह रुपयों को इधर-उधर करे, इससे पहले अगर शिकायत हो जाती है, तो बैंक खाता होल्ड कर दिया जाता है।

    साथ ही उनसे जुड़े नंबरों को ब्लॉक कर दिया जाता है। इससे दूसरे लोग ठगी का शिकार होने से बचते हैं। साथ ही ठग गिरोह की निगरानी भी शुरू हो जाती है। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर ही ठग गिरोह की गिरफ्तारियां हुई हैं।

     

    डरने के बजाए तत्काल पुलिस को दें जानकारी

    टोल फ्री नंबर 1930 में तुरंत करें कॉल

    साइबर ठगी के मामलों पर लगाम कसने पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने टोल फ्री नंबर 1930 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करके साइबर ठगी की शिकायत की जा सकती है।

     

    ठगी की शिकायत मिलते ही केंद्र सरकार की ओर से ठग गिरोह के संबंधित खातों को होल्ड करा दिया जाता है। साथ ही ठगी के लिए उपयोग किए गए नंबर की निगरानी शुरू कर दी जाती है। इसके आधार पर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, कोरबा के 3 युवकों समेत 4 दुष्कर्मियों को 20-20 साल की कैद,50-50 हजार का जुर्माना

    April 11, 2026

    अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, हैदराबाद से 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवर बरामद

    April 6, 2026

    जनगणना 2027: लिव-इन कपल्स को मिलेगा शादीशुदा का दर्जा, सरकार ने बदले नियम

    March 31, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026565

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026348

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026306

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026272
    Don't Miss
    Big News

    बारिश में खूबसूरती नहीं, खतरा भी दिखता है… इसलिए रहें सावधान, उफनते झरने, फिसलन भरी चट्टानें और गहराता पानी बन सकता है जानलेवा

    By Chhattisgarh ExpressJuly 13, 20269

    बारिश में खूबसूरती नहीं, खतरा भी दिखता है… इसलिए रहें सावधान, उफनते झरने, फिसलन भरी…

    करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अगुवाई में कांग्रेस का हल्लाबोल

    July 13, 2026

    सोशल मीडिया पर वायरल वन्यजीव रेस्क्यू टीम की सूची फर्जी; वन विभाग ने जारी की आधिकारिक हेल्पलाइन नं. 8817534455

    July 13, 2026

    नेहरू नगर वार्ड में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर :विहिप और बजरंग दल के कैम्प में पहुंचे लोग, MJM अस्पताल ने जांची नब्ज 

    July 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.