सागर। खिमलासा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुहासा ग्राम पंचायत के सरपंच रूपसिंह कुशवाहा की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। उनका रक्तरंजित शव मुहासा और हलऊ गांवों को जोड़ने वाले रास्ते पर एक नाले के पास मिला। पास में ही उनकी मोटरसाइकिल पड़ी हुई थी।
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

सागर। खिमलासा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुहासा ग्राम पंचायत के सरपंच रूपसिंह कुशवाहा की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। उनका रक्तरंजित शव मुहासा और हलऊ गांवों को जोड़ने वाले रास्ते पर एक नाले के पास मिला। पास में ही उनकी मोटरसाइकिल पड़ी हुई थी।
मृतक के बेटे नरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उनके पिता को गांव के कुछ दबंगों द्वारा बार-बार धमकियां मिलती थीं। दबंग उनसे पंचायत के कामकाज अपने अनुसार करने का दबाव बनाते थे। उनकी बात न मानने पर इस जघन्य घटना को अंजाम दिया गया। नरेंद्र ने दो संदिग्धों के नाम पुलिस को बताए हैं।
हत्या की जानकारी पर सागर से एडीशनल एसपी संजीव उईके ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने खुरई अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।