Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शिक्षा, युवाओं की सहभागिता और संगठन की मजबूती से ही समाज की प्रगति संभव: प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव

    May 25, 2026

    ढेंगुरनाला केस: ₹15 हजार के लेनदेन पर बसंत पटेल को प्रताड़ित करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    May 23, 2026

    अघोषित बिजली कटौती और जर्जर तारों से परेशान वार्ड 61-62 के वार्ड वासियों दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

    May 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Health»टैटू बनवाने से बढ़ सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा, इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें
    Health

    टैटू बनवाने से बढ़ सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा, इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 29, 2025No Comments3 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    HEALTH. आजकल टैटू बनवाना एक ट्रेंड बन गया है। कूल और स्टाइलिश दिखने के लिए आजकल के युवा शरीर पर टैटू बनवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टैटू बनवाने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा स्किन इंफेक्शन और एलर्जिक रिएक्शन का भी खतरा हो सकता है। कुछ समय में उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के 10 जिलों 40 लोग टैटू बनवाने के बाद HIV संक्रमित हो गए थे।

     

    इसके अलावा टैटू ब्लड कैंसर का भी कारण बन सकता है। एक स्टडी के मुताबिक टैटू बनवाने से लिम्फोमा यानी ब्लड कैंसर का खतरा 21% तक बढ़ जाता है। जब अमेरिका में इस्तेमाल किए जाने वाले टैटू और परमानेंट इंक के 75 सैंपल की जांच हुई, तो 26 सैंपल्स में इंफेक्शन फैलाने वाला बैक्टीरिया पाया गया। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको टैटू से होने वाले खतरे के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि टैटू इंक में कौन से खतरनाक केमिकल्स पाए जाते हैं और इससे कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।

     

    टैटू इंक पाए जाने वाले खतरनाक केमिकल्स

    बेरियम

    अल्कोहल

    कैडमियम

    कॉपर

    कांच

    पारा

    मिनिरल्स

    निकेल

    प्लास्टिक

    वेजिटेबल डाई

     

    टैटू में जिस इंक का इस्तेमाल किया जाता है, उसमें बहुत सारे केमिकल्स ऐसे होते हैं, जो कार्सिनोजेनिक हैं। कार्सिनोजेनिक का मतलब होता है कि ऐसे तत्व जो कैंसर की वजह बन सकते हैं।

     

    इसके साथ ही कुछ टैटू इंक में अजो नाम का केमिकल पाया जाता है। यह वह केमिकल है, जिसका इस्तेमाल कार पेंट्स में किया जाता है।

     

    साल 2016 की एक रिपोर्ट के मुताबिक टैटू में इस्तेमाल होने वाली काली रंग की स्याही में 83% पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन पाया गया था।

     

    सेहत के लिए खतरनाक है टैटू बनवाना

    हमारी हेल्थ के लिए टैटू बनवाना किसी भी तरह से फायदेमंद नहीं होता है। क्योंकि कई लोग तो इसको शौक-शौक में बनवा लेते हैं। तो वहीं टैटू बनाने वाले आर्टिस्ट कई बार पुरानी इंक का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें बैक्टीरिया होने की संभावना होती है, जो इंफेक्शन का कारण भी बन सकता है।

     

    वहीं अनप्रोफेशनल टैटू आर्टिस्ट से इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है। क्योंकि कई बार यह पैसे बचाने के लिए पुरानी नीडल का इस्तेमाल करते हैं।

     

    टैटू बनवाने से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है।

     

    इसके अलावा टैटू बनवाने से स्किन इंफेक्शन हो सकता है।

     

    स्किन पर दाग पड़ सकते हैं।

     

    वहीं हेपेटाइटिस B और C का खतरा हो सकता है।

     

    टैटू बनवाने से HIV और AIDS का खतरा हो सकता है।

     

    इसके अलावा स्किन और ब्लड कैंसर का खतरा होता है।

     

    किडनी और लिवर को भी नुकसान पहुंच सकता है।

     

    इंफेक्शन के लक्षण

    बता दें कि टैटू से स्किन इंफेक्शन और एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है। शरीर के जिस भी हिस्से पर टैटू बनवाया गया है, उसके आसपास कुछ ऐसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इसमें खुजली या सूजन होना शामिल है। इसके अलावा जैसे ठंड लगना, ठंड के साथ शरीर में कंपकंपी लगना, अचानक से तेज फीवर आना, शरीर में तेज दर्द होना, पसीना आना, टैटू वाली जगह पर सूजन और टैटू वाली जगह पर तेज खुलजी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

     

    स्किन कैंसर का सीधा कनेक्शन

    टैटू से स्किन कैंसर नहीं होता है। टैटू बनवाने के दौरान सावधानी न बरतना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए त्वचा के उस हिस्से पर टैटू बनवाने से बचना चाहिए, जहां पर अधिक तिल या फिर झाइंया हों। इसलिए हमेशा ऐसी जगह पर टैटू बनवाना चाहिए, जहां हाइजीन का खास ख्याल रखा जाता है।

     

    किडनी और लिवर के लिए भी नुकसानदायक

    किडनी और लिवर के लिए भी टैटू इंक नुकसानदायक हो सकती है। एक स्टडी के मुताबिक टैटू इंक में खतरनाक केमिकल्स आपकी स्किन, लिवर और लंग्स में इरिटेशन पैदा कर सकते हैं। इसके साथ ही यह आपके नर्वस सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

     

    टैटू से एलर्जिक रिएक्शन

    बता दें कि टैटू इंक में होने वाली डाई और अन्य केमिकल्स से एलर्जी हो सकती है। कुछ लोग टैटू बनवाने के बाद जब तेज धूप के संपर्क में आते हैं, तो उनको एलर्जी हो सकती है। कई बार एलर्जी कई सालों बाद भी हो सकती है।

     

    टैटू बनाने के बाद इन्फेक्शन होने पर क्या करना चाहिए

    अगर टैटू बनवाने के बाद इंफेक्शन या फिर एलर्जिक रिएक्शन होता है, तो इसको नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। इंफेक्शन को बढ़ने से रोकने के लिए फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर आपको एंटीबायोटिक दवाएं लिख सकते हैं, जिससे कि इंफेक्शन को बढ़ने से रोका जा सके। इंफेक्शन या एलर्जिक रिएक्शन होने पर खुद से किसी तरह का घरेलू उपचार नहीं करना चाहिए।

     

    किन लोगों के लिए टैटू बनवाना है खतरनाक

    हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक जिन लोगों की सेंसिटिव स्किन होती है, उनको टैटू नहीं बनवाना चाहिए। इसके अलावा बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं को भी टैटू बनवाने से बचना चाहिए। क्योंकि इन लोगों को टैटू बनवाने से अधिक खतरा होता है।

    do not ignore these symptoms Getting a tattoo can increase the risk of serious diseases
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    तेज गर्मी में अमृत है खस का शरबत, शरीर को रखे ठंडा और फिट

    April 11, 2026

    सहजन पाउडर के फायदे: सेहत का खजाना, इम्यूनिटी से लेकर दिल तक रखे मजबूत

    April 10, 2026

    Summer में चाय-कॉफी पीने की लत हो सकती है जानलेवा, ये बदलाव बचा सकते हैं आपकी जान

    April 9, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026311

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026297

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026262

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Big News

    शिक्षा, युवाओं की सहभागिता और संगठन की मजबूती से ही समाज की प्रगति संभव: प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव

    By Chhattisgarh ExpressMay 25, 2026115

    शारदा विहार में झेरिया यादव समाज का प्रांतीय सम्मान समारोह संपन्न शिक्षा, युवाओं की सहभागिता…

    ढेंगुरनाला केस: ₹15 हजार के लेनदेन पर बसंत पटेल को प्रताड़ित करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    May 23, 2026

    अघोषित बिजली कटौती और जर्जर तारों से परेशान वार्ड 61-62 के वार्ड वासियों दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

    May 22, 2026

    कोरबा में जुटेगा झेरिया यादव समाज: 24 मई को प्रदेश पदाधिकारियों का होगा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह

    May 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.