Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    September 10, 2026

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    September 10, 2026

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Breaking news»राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : विज्ञान के नवीन तकनीकों से अवगत कराते हुए इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया 
    Breaking news

    राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : विज्ञान के नवीन तकनीकों से अवगत कराते हुए इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया 

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMarch 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : विज्ञान के नवीन तकनीकों से अवगत कराते हुए इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

    ⭕ *जीवन विज्ञान के प्रयोग जैसा है । जितनी बार प्रयोग करोगे पहले से बेहतर सफलता पाओगे – डॉ0संजय गुप्ता*
    ⭕ *युवाओं का वैज्ञानिक सोच देश को नई दिशा देता है -डॉ. संजय गुप्ता*
    ⭕ *सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी आवश्यक-डॉ. संजय गुप्ता*
    ⭕ *विज्ञान के लिए जन और जन के लिए विज्ञान-डॉ. संजय गुप्ता*

    कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस / 01/03/2025: आधुनिक युग विज्ञान का युग है। विज्ञान ने लोगों के जीवन को बहुत सुखी और सरल बना दिया है । आज हम विज्ञान के बिना समाज की कल्पना नहीं कर सकते । विज्ञान के अधिकाधिक प्रयोग तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक शोध उत्पन्न कर उनकी जिज्ञासा प्रवृत्ति को बढ़ाना इन सभी उद्देश्यों को अग्रसर करते हुए *इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में विज्ञान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया* । राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वाधान में हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है । इंडस पब्लिक स्कूल दीपका ग्रामीण अंचल में अवस्थित है जो बहुत ही कम समय में नए-नए मुकाम हासिल कर चुकी है । विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण अंचल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को जो उत्तम शिक्षा से वंचित रहते हैं ऐसे विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कराना, विद्यार्थियों के अन्दर वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करवाना, ग्रामीण समाज के लोगों को जागरूक करवाना, विद्यार्थियों के भविष्य के नए-नए साधनों एवं अवसर उत्पन्न करवाना आदि प्रमुख है । विद्यालय में विज्ञान शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए हर प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध करवाई गई है । उत्तम प्रयोगशाला कक्ष में हर प्रकार की प्रयोगिक वस्तुएँ उपलब्ध है जो विद्यार्थियों के नवीन प्रयोग कार्य के लिए उत्तम है ।

    राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर यहाँ के उच्च योग्यता वाले अनुभवी विज्ञान शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ पारुल पदवार, अजीत कुमार., बीरेंद्र गुप्ता, स्मृति रेखा एवं कीर्ति अग्रहरि इत्यादि के दिशा-निर्देशन में कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का थीम -‘‘ *विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना”* था । विद्यार्थियों से लेख लिखवाए गए तथा इस विषय पर सेमीनार आयोजित कर बच्चों की प्रश्नों को समझाया गया । रमन प्रभाव विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रोजेक्टर के माध्यम से विज्ञान के नए-नए प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई । बीरेंद्र गुप्ता एवं अजीत कुमार ने रमन प्रभाव के विषय पर जानकारी दी, विज्ञान के क्षेत्र में उनका योगदान के बारे में बताया गया । स्कूल के विज्ञान शिक्षक-शिक्षिकाएँ विद्यार्थियों को नए-नए प्रयोग के द्वारा विभिन्न प्रकार की वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाली जानकारी प्रदान करवाते हैं । विज्ञान की परिकल्पनाओं को विभिन्न प्रयोगों के माध्यमों से चरितार्थ करते हैं । यहाँ न केवल पाठ्यपुस्तक के माध्यम से अपितु प्रयोगिक कार्यो पर भी विशेष बल दिया जाता है । प्रत्येक वर्ष यहाँ समय-समय पर विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है ।

    कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को संबोधित किया और देश के सभी वैज्ञानिकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए वैज्ञानिक सोच का प्रसार आवश्यक है । विज्ञान के बिना विकास की राह में तीव्रता से आगे नहीं बढ़ा जा सकता है । विज्ञान से गलत धारणा और अंधविश्वास का विनाश होता है । विज्ञान और तकनीकी को प्रसिध्द करने के साथ-साथ हमें देश के नागरिकों को इस क्षेत्र में मौका देकर नई ऊचाइयों को हासिल करना है । राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण लाने एवं उसके प्रसार में निश्चित रूप से सहायक सिध्द हो सकते हैं । ‘‘युवाओं का वैज्ञानिक सोच देश को नई दिशा दे सकता है ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    झीरम का फैसला आधा-अधूरा न्याय: कांग्रेस ने एनआईए की जांच पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- बड़ी साजिश से पर्दा उठाना जरूरी

    September 6, 2026

    सर्वमंगला नगर में आन-बान-शान से फहरा तिरंगा, पार्षद रामाधार पटेल ने शासकीय स्वामी आत्मानंद उमा विद्यालय में किया ध्वजारोहण 

    August 15, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026397

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026321

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026311
    Don't Miss
    Administration

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 10, 202613

    अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण मंडल की कार्रवाई एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर…

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    September 10, 2026

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    आजाद चौक के महाराजा का भव्य आगमन 12 सितंबर को

    September 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.