Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय हरीराम चौरसिया के परिजनों को दी 25 हजाए रूपये की सहायता, जताई संवेदना

    November 19, 2026

    20 और 21 नवंबर को चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी

    November 19, 2026

    शासकीय सेवा के 36 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण: सेजेस दूरपा में प्राचार्या श्रीमती हेमलता वाय की गरिमाममय विदाई एवं बाल दिवस समारोह संपन्न

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»BALCO NEWS»पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय हरीराम चौरसिया के परिजनों को दी 25 हजाए रूपये की सहायता, जताई संवेदना
    BALCO NEWS

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय हरीराम चौरसिया के परिजनों को दी 25 हजाए रूपये की सहायता, जताई संवेदना

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressNovember 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय हरीराम चौरसिया के परिजनों को दी 25000 रुपये की सहायता, जताई संवेदना

    पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज और आम जनता की आवाज बनते हैं : पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल

     

    कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : कोरबा प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य रहे वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय हरिराम चौरसिया के निधन पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल आज साडा कॉलोनी (बालकोनगर) स्थित उनके निवास पहुंचे। उन्होंने स्व. हरिराम चौरसिया के पिताजी श्री गुलाबचंद चौरसिया एवं उनके भाई रामसमुज चौरसिया, राधेश्याम चौरसिया सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की, उन्हें ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।

    साथ ही उन्होंने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के साथ स्व. चौरसिया के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
    इस दौरान जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा प्रेस क्लब में की गई घोषणा के अनुरूप शांति देवी मेमोरियल की ओर से स्व. हरिराम चौरसिया के परिजनों को 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि नकद प्रदान की।

    श्री अग्रवाल ने स्वर्गीय चौरसिया को याद करते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं बल्कि समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं को सामने लाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज और आम जनता की आवाज बनते हैं। स्व. हरिराम चौरसिया जी का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक दुखद क्षति है। उनके योगदान और स्मृतियां सदैव याद की जाती रहेंगी।

    उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे और शांति देवी मेमोरियल परिवार के साथ खड़े हैं। आर्थिक सहायता का यह छोटा सा प्रयास दिवंगत पत्रकार के परिवार के प्रति सम्मान, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का प्रतीक है।
    इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव दिनेश राज, सहसचिव हरीश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य राजेश मिश्रा, नईदुनिया के ब्यूरो प्रमुख देवेंद्र गुप्ता, महिला पत्रकार आशा ठाकुर, बालकोनगर ब्लॉक अध्यक्ष ए.डी. जोशी एवं नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद बद्री किरण उपस्थित रहे।

    पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री ने की थी घोषणा

    पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान क्लब के सदस्यों के निधन की स्थिति में शांति देवी मेमोरियल की ओर से उनके परिजनों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की थी। इसी घोषणा के अनुरूप यह सहायता राशि प्रदान की गई। इससे पूर्व प्रेस क्लब के सदस्य स्वर्गीय संजय देवांगन के निधन पर शांति देवी मेमोरियल की ओर से उनके परिजनों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की थी। कोरबा प्रेस क्लब ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें लगातार सहयोग पर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    20 और 21 नवंबर को चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी

    November 19, 2026

    शासकीय सेवा के 36 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण: सेजेस दूरपा में प्राचार्या श्रीमती हेमलता वाय की गरिमाममय विदाई एवं बाल दिवस समारोह संपन्न

    November 14, 2026

    ट्रांसपोर्ट नगर में युवक का शव मिलने से सनसनी… पुलिस जुटी जांच में 

    November 12, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026590

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026414

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026406

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026314
    Don't Miss
    BALCO NEWS

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय हरीराम चौरसिया के परिजनों को दी 25 हजाए रूपये की सहायता, जताई संवेदना

    By Chhattisgarh ExpressNovember 19, 20262

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय हरीराम चौरसिया के परिजनों को दी…

    20 और 21 नवंबर को चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी

    November 19, 2026

    शासकीय सेवा के 36 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण: सेजेस दूरपा में प्राचार्या श्रीमती हेमलता वाय की गरिमाममय विदाई एवं बाल दिवस समारोह संपन्न

    November 14, 2026

    ट्रांसपोर्ट नगर में युवक का शव मिलने से सनसनी… पुलिस जुटी जांच में 

    November 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.