Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    October 2, 2026

    पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने किया रक्तदान, नगर निगम सभागार में आयोजित हुआ साइबर चौपाल एवं रक्तदान शिविर

    October 2, 2026

    दीपका नगर पालिका को कांग्रेस का अल्टीमेटम: 15 दिन में जनसमस्याएं दूर नहीं हुईं, तो होगा घेराव

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Breaking news»अवंतिका नेशनल प्रिंसिपल अवार्ड 2025 से नवाजे गए डॉ. संजय गुप्ता
    Breaking news

    अवंतिका नेशनल प्रिंसिपल अवार्ड 2025 से नवाजे गए डॉ. संजय गुप्ता

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressApril 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    हिंदी भवन 11,विष्णु दिगंबर मार्ग ,बाल भवन नई दिल्ली में 12 अप्रैल 2025 को ‘ ‘ अवंतिका नेशनल प्रिंसिपल अवार्ड से नवाजे गए इंडस पब्लिक स्कूल, दीपका के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता 

    अंतिम सांस तक शिक्षा और समाज के लिए समर्पित रहना ही एकमात्र उद्देश्य -डॉक्टर. संजय गुप्ता

    शिक्षा में नवाचार एवं प्रौद्योगिकी का भरपूर उपयोग आज की प्रमुख आवश्यकता – डॉक्टर संजय गुप्ता

     

    कोरबा /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस:  प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक एक विद्यालय का प्रमुख होता है जिसका कार्य विभाजन के समग्र उद्देश्यों और व्यक्तिगत छात्रों की आवश्यकताओं को पूर्ण करने में विद्यालयों का समर्थन करना और सहायता करना है। प्रधानाध्यापक की भूमिका विद्यालय के भीतर नेतृत्व, निर्देशन और समन्वय प्रदान करना है।वास्तव में, वह शैक्षणिक और प्रशासनिक दोनों ही दृष्टि से विद्यालय का मुखिया होता है। प्राचार्य किसी विशेष विद्यालय में शिक्षकों का मुखिया होता है। वह प्रमुख पद पर होता है और विभिन्न कार्यक्रमों की योजना, समन्वय और आयोजन करता है। वह विद्यालय में अनुशासन का उचित रखरखाव सुनिश्चित करता है ।

    मनुष्य के जीवन में जितना महत्त्व भोजन, कपड़े, हवा और पानी का है, उससे कहीं अधिक महत्त्व शिक्षा का है इसीलिए हमेशा ये ही कहा जाता है कि शिक्षा का मानव जीवन में बहुत महत्त्व है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य में ज्ञान का प्रसार होता है। इंसान की बुद्धि का विकास शिक्षा अर्जित करने से ही होता है। शिक्षा मानव जीवन की एक महत्त्वपूर्ण इकाई है। शिक्षा न हो तो मनुष्य के जीवन की कल्पना भी मुश्किल है। शिक्षा ही हमें आगे कुछ करने के लिए आवश्यक होती है
    नेतृत्व शब्द भले ही पढ़ने में आसान लगे परंतु इस शब्द का महत्व वही बता सकता है जिसने किसी जिम्मेदारी को बड़ी कुशलता से निभाया हो।यदि हमें नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी जाती है चाहे वह किसी भी क्षेत्र का हो तो हमारी सर्वप्रथम प्राथमिकता उसे पूरी ईमानदारी से वहां करने की होती है।ईश्वर हर किसी को इस गुण से नहीं नवाजता है। इतिहास गवाह है की जिसे भी यदि यह अवसर मिला और उसने यदि पूरी शिद्दत से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया तो ऐसे नेतृत्व कर्ताओं का नाम हमेशा के लिए याद किया जाता रहा है ।रही बात विद्यालय जैसी पवित्र व चुनौतियों से भरे संस्था के नेतृत्व की तो इस कार्य को वही बखूबी कर सकता है जिसमें धैर्य, कुशलता, अनुभव, ज्ञान, जिम्मेदारी, ईमानदारी, सामंजस्य, अनुशासन तथा दूरदृष्टि जैसे गुण हों। विद्यालय का संचालन एक ऐसा विशेष कार्य हैं जिसमें अथक परिश्रम एवं कुशल अनुभव की आवश्यकता होती है।विद्यालय में सभी कर्मचारियों के साथ तालमेल कायम रखते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए मार्ग प्रसस्त करने का कार्य केवल वही प्राचार्य कर सकता है जिसमें ज्ञान; अनुभव; धैर्य एवं प्रबंधकीय गुण मौजूद हों।
    *शिक्षा के क्षेत्र में अपना सर्वस्व न्योछावर कर स्कूल एवं विद्यार्थियो के उज्जवल भविष्य के कार्य करना विद्यालय* संचालक का परम दायित्व होता है। प्राचार्य जो अपने अनुभव एवं कार्य कुशलता से विद्यालय को तरक्की के राह पर ले जाता है। *ऐसे ही ऊर्जावान एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी डॉ. संजय गुप्ता जो कि वर्तमान में इंडस पब्लिक स्कूल में प्राचार्य के रूप में अपनी सेवा दे रहें।* *इस वर्ष ‘ शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित जानी-मानी सुप्रसिद्ध संस्था अवंतिका ग्रुप द्वारा वर्ष 2025 में शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान ,समर्पण एवं विशिष्ट प्रबंधन के कार्य तथा कुशल संस्था का संचालन करने के लिए डॉक्टर संजय गुप्ता को* *अवंतिका नेशनल प्रिंसिपल अवार्ड 2025* से सम्मांनित किया गया।
    *विगत 46 वर्षों से शिक्षा जगत को अपनी सेवा देते हुए डॉ. संजय गुप्ता (प्राचार्य-इंडस पब्लिक स्कूल दीपका) ने* अपना सर्वस्व विद्यार्थियों के लिए समर्पित करते हुए इस मुकाम को हासिल किया है। *गौरतलब है कि देश भर के विभिन्न 150 शिक्षाविदों को ही यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है जिसमें एक नाम डॉक्टर संजय गुप्ता जी का भी है।चयन समिति ने कई चरणों में अनेक क्षेत्रों की उपलब्धियों के मद्देनजर डॉक्टर संजय गुप्ता को इस सम्मान के काबिल पाया जो कि अत्यंत गर्व की बात है।


    डॉ. संजय गुप्ता को यह सम्मान 12 अप्रैल 2025 को हिंदी भवन 11,विष्णु दिगंबर मार्ग ,बाल भवन नई दिल्ली में* आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षाविद, लीडर,प्रोफेशनल,इनोवेटर्स जैसे ख्यातिलब्ध व नामचीन हस्ती मौजूद थे। *कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख हस्तियों में मुख्य रूप से श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी(कैबिनेट मिनिस्टर), डॉ अखिलेश मिश्रा (आईएएस) एडिशनल इलेक्शन कमिश्नर उत्तर प्रदेश, श्री निकट चंद्र दास जी स्वामी(फाउंडर श्री स्वामीनारायण मिशन सूरत गुजरात),* इत्यादि महान हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में इंडस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता को *अवंतिका नेशनल प्रिंसिपल अवार्ड 2025* से विशेष समारोह में सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर अपनी *अभिव्यक्ति जाहिर करते हुए डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि* मैं *अवंतिका ग्रुप एवं उसकी टीम* को दिल से धन्यवाद देता हूं,जिन्होंने मुझे इस योग्य समझा। मेरे जीवन का एक ही उद्देश्य है कि मैं अंतिम सांस तक शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करता रहूंगा। विद्यालय का संचालन एवं बच्चों के भविष्य निर्माण हेतु अथवा नये आवाम तलाशना निःसंदेह काफी कठिन कार्य है। परंतु मैं अपनी पूरी निष्ठा एवं लगन से इस कार्य में लगा रहुँगा। मेरी जिंदगी का एक ही उद्देश्य है सीखना एवं सिखाना एवं विद्यार्थियों को सतत रूप से आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना। आजीवन जनसामान्य हेतु तथा विद्यालय के बच्चों सहित कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी हेतु समर्पण भाव से कार्य करता रहूंगा।संस्था के संचालन में आने वाली प्रत्येक चुनौतियों के लिए भी तैयार रहूंगा तथा बेहतर से भी बेहतर करने की कोशिश करता रहूंगा। अपने कार्य से स्वयं और अन्य को संतुष्ट करना मेरा उद्देश्य है। इस क्षणभंगुर जीवन में समाज के लिए कुछ असाधारण कर परोपकार का कार्य करना भी लक्ष्य है ,लेकिन पहली प्राथमिकता शिक्षा है।जीवन भर कुछ नया करना और नया सीखकर अन्य को भी उस ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करना लक्ष्य है। *मेरी लगातार कोशिश रहती है कि मैं कुछ इनोवेटिव आइडियाज के माध्यम से शिक्षा को सरल से सरलतम रूप प्रदान करूं।शिक्षा में नवाचार और प्रौद्योगिकी का भरपूर इस्तेमाल ही आज की मांग है।*
    *डॉ. संजय गुप्ता के अवंतिका नेशनल प्रिंसिपल अवार्ड 2025* से सम्मानित होने पर इंडस विद्यालय परिवार अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा है। ध्यातव्य है कि ‘ *अवंतिका नेशनल प्रिंसिपल अवार्ड* ‘ असाधारण सामाजिक कार्य ,शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान, भारतीय कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में योगदान सहित विभिन्न मापदंडों पर खरा उतरने पर दिया जाता है। *इससे पहले भी डॉ. संजय गुप्ता विभिन्न सम्मान से नवाजे गए हैं।* साथ ही अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा हर वर्ष समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. संजय गुप्ता को सम्मानित किया जाता रहा है।

    Aap korba Dr Sanjay Gupta principal Indus public school dipka Korba dipka news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने किया रक्तदान, नगर निगम सभागार में आयोजित हुआ साइबर चौपाल एवं रक्तदान शिविर

    October 2, 2026

    दीपका नगर पालिका को कांग्रेस का अल्टीमेटम: 15 दिन में जनसमस्याएं दूर नहीं हुईं, तो होगा घेराव

    October 1, 2026

    जमीन का टुकड़ा बना जान का दुश्मन: किसान क्रेडिट कार्ड के विवाद में भतीजे ने ली 85 साल के बुजुर्ग चाचा की जान

    September 28, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026588

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026398

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026363

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026312
    Don't Miss
    Administration

    न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    By Chhattisgarh ExpressOctober 2, 20266

    न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र कोरबा…

    पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने किया रक्तदान, नगर निगम सभागार में आयोजित हुआ साइबर चौपाल एवं रक्तदान शिविर

    October 2, 2026

    दीपका नगर पालिका को कांग्रेस का अल्टीमेटम: 15 दिन में जनसमस्याएं दूर नहीं हुईं, तो होगा घेराव

    October 1, 2026

    जमीन का टुकड़ा बना जान का दुश्मन: किसान क्रेडिट कार्ड के विवाद में भतीजे ने ली 85 साल के बुजुर्ग चाचा की जान

    September 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.