Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में मितानिन की सूझबूझ से गर्भवती महिला को मिला उपचार, स्थिति पूरी तरह सामान्य

    September 11, 2026

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    September 10, 2026

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Breaking news»एन.के.एच. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल – सेवा, समर्पण और विश्वास के 11 वर्ष पूर्ण, केक काटकर मनाया स्थापना दिवस
    Breaking news

    एन.के.एच. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल – सेवा, समर्पण और विश्वास के 11 वर्ष पूर्ण, केक काटकर मनाया स्थापना दिवस

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressOctober 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    एन.के.एच. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल – सेवा, समर्पण और विश्वास के 11 वर्ष पूर्ण, केक काटकर मनाया स्थापना दिवस

    बड़े शहरों पर अब नहीं रहना होगा निर्भर,एन.के.एच. का संकल्प समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना


    कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस:  कभी-कभी जीवन में एक घटना इंसान को इतनी गहराई से प्रभावित कर देती है कि वह केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प ले लेता है। कठिन परिस्थितियों, सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद यदि इरादा नेक हो और लक्ष्य स्पष्ट हो तो सफलता निश्चित होती है। यही प्रेरक कहानी है डॉ. एस. चंदानी की, जिन्होंने वर्षों पहले कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से 13 अक्टूबर, 2014 में न्यू कोरबा हॉस्पिटल की स्थापना की ।


    एन.के.एच. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने समाज की सेवा में सफलतापूर्वक अपने 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने कोरबावासियों के विश्वास, सहयोग और स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया। हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि आने वाले वर्षों में भी एन.के.एच. आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ सेवाओं के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ देने के अपने संकल्प पर दृढ़ रहेगा।
    पिछले एक दशक में एन.के.एच. ने न केवल अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों को अपनाया, बल्कि समाज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार विस्तार किया है। अस्पताल में आज सड़क दुर्घटनाओं और गंभीर परिस्तिथियों के लिए 24×7 ट्रामा एवं आपातकालीन सेवाएँ, अत्याधुनिक आई.सी.यू. एवं क्रिटिकल केयर यूनिट, हृदय व रक्तवाहिनी रोगियों के लिए कैथ लैब, तथा क्षेत्र का सबसे बड़ी विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुभवी टीम उपलब्ध है। प्रशिक्षित नर्सिंग व सहयोगी स्टाफ तथा मरीज की सुरक्षा और सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। कम खर्च में उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवा प्रदान करते हुए एन.के.एच. ने यह साबित किया है कि सेवा भावना और आधुनिक तकनीक का संगम ही सच्चा उपचार है। अस्पताल का मानना है कि मरीजों की संतुष्टि ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। अस्पताल द्वारा नियमित रूप से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, ग्रामीण व शहरी हेल्थ चेकअप कैंप और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अस्पताल का उद्देश्य है कि हर नागरिक को गरिमा, समानता और विश्वास के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिले।
    ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने कहा कि समाज के सहयोग और विश्वास के बिना यह 11 वर्षों की यात्रा संभव नहीं था। उन्होंने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एन.के.एच. परिवार सदैव जनसेवा और गुणवत्तापूर्ण उपचार के लिए समर्पित रहेगा।
    11वीं वर्षगांठ के अवसर पर डॉक्टर एस. चंदानी, वंदना चंदानी और डॉक्टर एस. पालीवाल ने केक काटकर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. अविनाश तिवारी, डॉ. एस.पी. पांडेय, डॉ. नीलेश भट्ट, डॉ. मनीष गोयल, डॉ. चंदा भट्ट, डॉ. नागेंद्र बागरी, डॉ. सुदिप्ता साहा, डॉ. संजना सक्सेना, डॉ. हरीश सोनी, डॉ. सचिन, डॉ. अमन, डॉ. यशा मित्तल, डॉ. रिया दुबे सहित अन्य डॉक्टर एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। अस्पताल के प्रबंधन ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए यह भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी एन.के.एच. समाज को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    झीरम का फैसला आधा-अधूरा न्याय: कांग्रेस ने एनआईए की जांच पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- बड़ी साजिश से पर्दा उठाना जरूरी

    September 6, 2026

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की….दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

    September 5, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026397

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026322

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026311
    Don't Miss
    Administration

    कोरबा में मितानिन की सूझबूझ से गर्भवती महिला को मिला उपचार, स्थिति पूरी तरह सामान्य

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 11, 20261

    कोरबा में मितानिन की सूझबूझ से गर्भवती महिला को मिला उपचार, स्थिति पूरी तरह सामान्य…

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    September 10, 2026

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    September 10, 2026

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.