प्रेस क्लब सदस्य पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन आज होगा अंतिम संस्कार
कोरबा : छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का रविवार, 08 नवंबर 2026 की रात्रि लगभग 8:00 बजे रायपुर के संजीवनी अस्पताल में निधन हो गया है। वे लंबे समय से पत्रकारिता जगत से जुड़े थे। उनके निधन से कोरबा के पत्रकारिता जगत और प्रेस क्लब को एक क्षति हुई है।

अंतिम यात्रा और संस्कार
दिवंगत हरिराम चौरसिया की अंतिम यात्रा उनके बालकोनगर स्थित निवास से प्रस्थान कर सेक्टर-5 स्थित मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
कोरबा प्रेस क्लब और स्थानीय पत्रकार साथियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


