एसईसीएल दीपका क्षेत्र में मनाया गया गुड़वत्ता सुधार पखवाड़ा
संवाददाता : राजेश कुमार साहू, दीपका
कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: सक्षम प्राधिकारी के निर्देशानुसार, विभिन्न उपभोक्ताओं को आपूर्ति किए जा रहे कोयले की गुणवत्ता में सुधार लाने और ग्राहकों की अधिकतम संतुष्टि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, एसईसीएल में 20 नवंबर 2025 से 5 दिसंबर 2025 तक “गुणवत्ता सुधार पखवाड़ा” 2025-26 मनाने का निर्णय लिया गया है। तदनुसार दिनांक 20.11.2025 को दीपका क्षेत्र में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, तत्पश्चात ध्वजारोहण किया गया तथा कर्मचारियों को गुणवत्ता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

इस आयोजन का समापन समारोह 12 दिसंबर 2025 को दीपका क्षेत्र, एसईसीएल में आयोजित किया जाएगा।
