Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सर्वमंगला नगर में कलश यात्रा के साथ महाशिवपुराण कथा प्रारंभ

    November 24, 2026

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय हरीराम चौरसिया के परिजनों को दी 25 हजाए रूपये की सहायता, जताई संवेदना

    November 19, 2026

    20 और 21 नवंबर को चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»India»छत्तीसगढ़ के CRPF इंस्पेक्टर बने KBC-17 के करोड़पति
    India

    छत्तीसगढ़ के CRPF इंस्पेक्टर बने KBC-17 के करोड़पति

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुंबई/रायपुर। अमिताभ बच्चन के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति -17 को दूसरा करोड़पति मिल गया। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में तैनात CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव बिस्वास ने 1 करोड़ रुपये का सवाल चंद सेकंड में हल कर इतिहास रच दिया। उनकी तेज़ समझ और आत्मविश्वास को देखकर न सिर्फ बिग बी बल्कि स्टूडियो में मौजूद दर्शक भी दंग रह गए।
    रांची निवासी बिप्लव बिस्वास ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर हॉटसीट तक का सफर तय किया। शो की शुरुआत में ही उन्होंने अमिताभ बच्चन से गले मिलने की इच्छा जताई, जिसे बिग बी ने सहर्ष स्वीकार किया। बातचीत के दौरान बिप्लव ने जंगलों में तैनाती, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और अपने साथी जवानों के बलिदान का भावुक जिक्र किया।
    खेल के दौरान बिप्लव ने 5 लाख रुपये तक के सभी सवाल बिना किसी लाइफलाइन के पार कर लिए। 12.50 लाख के सवाल पर उन्होंने ऑडियंस पोल का सहारा लिया, 25 लाख पर संकेतसूचक लाइफलाइन और 50 लाख के सवाल में 50-50 का इस्तेमाल किया। इसके बाद जब 1 करोड़ का सवाल आया, तो बिप्लव का आत्मविश्वास देखते ही बनता था।
    सवाल सुनते ही उन्होंने कहा, “मैं किसी का समय बर्बाद नहीं करूंगा,” और सीधे ऑप्शन D चुन लिया। जवाब बिल्कुल सही निकला और सेकंडों में बिप्लव 1 करोड़ रुपये जीत गए। यह पल इतना चौंकाने वाला था कि अमिताभ बच्चन भी अपनी हैरानी छुपा नहीं सके।
    1 करोड़ रुपये का सवाल था— स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था? सही जवाब था— ‘इसेयर’। बिप्लव ने बताया कि उन्हें जहाज के स्टीयरमैन का नाम तक याद है। बिप्लव की असाधारण जानकारी और विनम्रता से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें पूरे परिवार के साथ अपने घर डिनर के लिए आमंत्रित किया। 1 करोड़ की राशि के साथ बिप्लव को एक कार भी मिली है। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ CRPF बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश को गर्व महसूस कराया है।

    CRPF Inspector from Chhattisgarh becomes crorepati on KBC-17
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का सीबीएसई 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन : शौर्य शर्मा बने स्कूल टॉपर, शत-प्रतिशत परिणाम से चमका कोयलांचल

    April 16, 2026

    ‘नागिन 7’ में नाग गुरु बने अक्षय कुमार, नए प्रोमो पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

    April 6, 2026

    रणबीर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, सोशल मीडिया पर छाया जलवा

    April 3, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026590

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026417

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026406

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026314
    Don't Miss
    Big News

    सर्वमंगला नगर में कलश यात्रा के साथ महाशिवपुराण कथा प्रारंभ

    By Chhattisgarh ExpressNovember 24, 202631

    सर्वमंगला नगर में कलश यात्रा के साथ महाशिवपुराण कथा प्रारंभ रिपोर्ट:  भरत यादव |…

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय हरीराम चौरसिया के परिजनों को दी 25 हजाए रूपये की सहायता, जताई संवेदना

    November 19, 2026

    20 और 21 नवंबर को चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी

    November 19, 2026

    शासकीय सेवा के 36 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण: सेजेस दूरपा में प्राचार्या श्रीमती हेमलता वाय की गरिमाममय विदाई एवं बाल दिवस समारोह संपन्न

    November 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.