Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण

    October 31, 2026

    जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 3 नवंबर को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवा रखेंगे अपने विचार

    October 31, 2026

    बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Chhattisgarh»Chhattisgarh»जन्मदिन बना मौत का दिन! अवैध संबंध के शक में भांजे ने उतारी मामी की जान
    Chhattisgarh

    जन्मदिन बना मौत का दिन! अवैध संबंध के शक में भांजे ने उतारी मामी की जान

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressFebruary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सूरजपुर । जिले के मोरभंज गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। शादी, प्यार और भरोसे के बीच तीसरे व्यक्ति की एंट्री ने एक खुशहाल परिवार की जिंदगी पूरी तरह तबाह कर दी। यह मामला बताता है कि कभी-कभी रिश्तों में विश्वासघात और सनक के चलते हालात कितने भयानक रूप ले सकते हैं। करीब 9 साल पहले पिंकी सोलंकी ने बड़े अरमानों के साथ भैसामुंडा निवासी शिवदास से शादी की थी. काम की तलाश में दंपत्ति अंबिकापुर आए. इस दौरान एक बेटी का जन्म हुआ और जिंदगी सामान्य रूप से चल रही थी.

    एमवे उत्पाद

    इसी बीच शिवदास का सगा भांजा हेमंत काम की तलाश में मामा के घर रहने आया. इसी दौरान हेमंत और पिंकी के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं. हालात इस कदर बिगड़े कि समाज और रिश्तों की सारी मर्यादाएं टूट गईं.

    पिंकी ने अपने पति और मासूम बच्ची को छोड़कर हेमंत के साथ नई जिंदगी शुरू कर ली. दोनों साथ रहने लगे और इस रिश्ते से एक बच्चा भी हुआ. जिस प्यार के लिए पिंकी ने अपना घर छोड़ा था, वही धीरे-धीरे उसकी मौत की वजह बन गया. आरोपी हेमंत को पिंकी का सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना और अन्य लोगों से बातचीत करना नागवार गुजरने लगा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और कुछ महीनों से वे अलग-अलग रहने लगे. हालांकि फोन पर कभी-कभी बातचीत होती रहती थी, लेकिन पिंकी को अंदाजा नहीं था कि हेमंत उसके कत्ल की साजिश रच रहा है.

    29 जनवरी 2026 को आरोपी हेमंत का जन्मदिन था. हेमंत ने पिंकी को घुमाने के बहाने मोरभंज बुलाया. दोनों ने साथ में केक काटा और शराब भी पी. इसके बाद हेमंत पिंकी को भीड़-भाड़ से दूर एक सुनसान जगह पर ले गया.

    यहीं आरोपी ने दुपट्टे से पिंकी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. शक होने पर कि पिंकी अभी जिंदा हो सकती है, आरोपी ने चाकू से उसका गला भी रेत दिया. करीब दो महीने से रची जा रही साजिश को हेमंत ने जन्मदिन के दिन अंजाम दे दिया.

    एडिशनल एसपी सूरजपुर योगेश देवांगन ने बताया कि शव मिलने के बाद जयनगर पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

    Birthday turns into death! Suspecting an illicit relationship nephew kills aunt
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    सर्वमंगला नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा उत्सव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में हुआ रावण दहन

    October 23, 2026

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    सामूहिक सहयोग की अनूठी मिसाल: दीपका वर्कशॉप परिवार ने कराया अनाथ युवक और गरीब युवती का विवाह

    June 27, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026590

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026403

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026398

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026314
    Don't Miss
    Administration

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण

    By Chhattisgarh ExpressOctober 31, 20266

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का…

    जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 3 नवंबर को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवा रखेंगे अपने विचार

    October 31, 2026

    बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल

    October 31, 2026

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में ₹26.17 करोड़ के दो उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ, अहिरन नदी पर ₹17.05 करोड़ और बेलगिरी नाला पर ₹9.11 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

    October 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.