Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गुजरात को ₹19,000 करोड़ की सौगात, PM मोदी बोले- Deesa Airbase से और मजबूत होगी सीमा

    April 2, 2026

    ICC T20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, अभिषेक नंबर-1, टॉप 10 में चार खिलाड़ी शामिल!

    April 2, 2026

    बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का तूफान, 13 दिनों में ₹1500 करोड़ के करीब!

    April 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Sports»पाकिस्तान से हार के बाद नीदरलैंड्स की नजरें नामीबिया मैच पर, टी20 वर्ल्ड कप में होगी कड़ी टक्कर
    Sports

    पाकिस्तान से हार के बाद नीदरलैंड्स की नजरें नामीबिया मैच पर, टी20 वर्ल्ड कप में होगी कड़ी टक्कर

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressFebruary 10, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    SPORTS (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़)। पाकिस्तान को कड़ी टक्कर देने के बाद नीदरलैंड मंगलवार को यहां टी20 विश्व कप ग्रुप-ए में एसोसिएट देशों के अहम मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ अपने दमखम की परीक्षा देगा। नीदरलैंड की टीम इस भरोसे के साथ दिल्ली पहुंची है कि वह ऊंची रैंकिंग वाली टीमों को परेशान कर सकती है। श्रीलंका में टूर्नामेंट के पहले मैच में पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को झकझोरने के बाद यह टीम अपने आत्मविश्वास को जीत में बदलना चाहेगी। नामीबिया अपने अभियान की शुरुआत एक ऐसी टीम के खिलाफ करेगा जो पहले ही कड़े मुकाबले खेल चुकी है।

     पाकिस्तान के खिलाफ नीदरलैंड नाकाम रही

    पाकिस्तान के खिलाफ नीदरलैंड की करीबी हार ने कुछ कमजोरियां भी उजागर की हैं, जिनका फायदा नामीबिया उठा सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ नीदरलैंड का 147 रन का स्कोर किसी एक बल्लेबाज पर निर्भर नहीं था। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 37 रन बनाकर पारी संभाली, जबकि बास डी लीडे (30) और कॉलिन एकरमैन (14 गेंदों में 20) ने मध्य ओवरों में तेजी दी। टीम हालांकि आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने में नाकाम रही।

    मैच के 13वें ओवर में चार विकेट पर 105 रन बनाने के बावजूदउसने आखिरी सात ओवर में सिर्फ 42 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिये। नामीबिया के कम अनुभवी लेकिन विविधता से भरे गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ भी मध्य ओवर निर्णायक साबित हो सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ नीदरलैंड के गेंदबाजों ने भी प्रभावित किया। पॉल वैन मीकेरेन (20 रन पर दो विकेट) की सटीक गेंदबाजी और रोएलोफ वान डर मर्वे (13 रन पर एक विकेट) की किफायती स्पेल ने पाकिस्तान को संघर्ष करने पर मजबूर किया। आर्यन दत्त की ऑफ-स्पिन ने भी दो अहम विकेट लिए।

    फहीम अशरफ के खिलाफ लोगन वैन बीक का एक ओवर में 24 रन लुटाना टीम को भारी पड़ा। नामीबिया को इस तरह की कमजोरियों से हौसला मिलेगा। अनुभवी गेरहार्ड इरास्मस की अगुआई में यह टीम युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन रखती है और विश्व कप में लगातार उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करती रही है। इरास्मस, जान फ्रायलिंक और जेजे स्मिट की हरफनमौला तिकड़ी बल्ले और गेंद, दोनों से मैच का रुख बदलने में सक्षम है।

    दिल्ली की परिस्थितियों में फ्रायलिंक की बाएं हाथ की तेज गेंदबाजी और स्मिट की गति में बदलाव कारगर साबित हो सकते है। नामीबिया की पारंपरिक ताकत गेंदबाजी रही है। बायें हाथ के तेज गेंदबाज रूबेन ट्रम्पेलमैन शुरुआत में स्विंग हासिल कर सकते हैं, जबकि बर्नार्ड शोल्ट्ज अपनी धीमी बाएं हाथ की स्पिन से नियंत्रण रखते हैं।

     टीम इस प्रकार से हैं-

    टीमें: नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ’डॉउड, ज़ैक लायन-कैशे, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, माइकल लेविट, टिम वैन डर गुग्टेन, साकिब ज़ुल्फिकार, नोहा क्रूस, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लाइन, पॉल वैन मीकेरेन और रोएलोफ वैन डर मर्वे।

    नामीबिया: मलान क्रूगर, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान फ्रायलिंक, लॉरेन स्टीनकैंप, जान बाल्ट, डिलन लीशर, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जैक ब्रैसेल, बेन शिकोंगो, विलेम मायबर्ग और मैक्स हाइंगो। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा।

    a tough competition in the T20 World Cup. After losing to Pakistan the Netherlands are eyeing the Namibia match
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    ICC T20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, अभिषेक नंबर-1, टॉप 10 में चार खिलाड़ी शामिल!

    April 2, 2026

    पंजाब किंग्स का धमाका, गुजरात को हराकर दर्ज की शानदार जीत

    April 1, 2026

    मुंबई में बनेगा शुभमन गिल का लग्ज़री आशियाना, 20.7 करोड़ का खरीदा फ्लैट

    March 28, 2026
    Top Posts

    बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; बुजुर्ग को ₹50,000 नगद , अनवर अली बने आदर्श दास के अलावा 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’

    March 31, 2026138

    मां बनी कातिल: दूसरी शादी के लिए बेटी को ट्रेन के सामने धकेला

    April 1, 202655

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सपरिवार पहुँचे हनुमंत कथा, महराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) का लिया आशीर्वाद

    March 30, 202648

    बागेश्वर धाम कथा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, प्रशासन ने जारी किया रूट मैप

    March 28, 202645
    Don't Miss
    India

    गुजरात को ₹19,000 करोड़ की सौगात, PM मोदी बोले- Deesa Airbase से और मजबूत होगी सीमा

    By Chhattisgarh ExpressApril 2, 20261

    INDIA. गुजरात के वाव-थराद जिले के नानी गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए…

    ICC T20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, अभिषेक नंबर-1, टॉप 10 में चार खिलाड़ी शामिल!

    April 2, 2026

    बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का तूफान, 13 दिनों में ₹1500 करोड़ के करीब!

    April 2, 2026

    पंजाब किंग्स का धमाका, गुजरात को हराकर दर्ज की शानदार जीत

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.