सर्वमंगला नगर में भक्ति और उत्साह के साथ निकली श्री साईं पालकी यात्रा

कोरबा/ सर्वमंगला नगर मे श्रद्धा, विश्वास और उल्लास का अनूठा संगम सर्वमंगला नगर मे देखने को मिला। प्रतिवर्ष की तरह 16 फरवरी को भव्य श्री साईं पालकी यात्रा’ का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया।
सोमवार सुबह से ही सर्वमंगला नगर स्थित साईं मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। विशेष पूजा-अर्चना और आरती के बाद बाबा की पालकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। डीजे की धुन और के उत्साहवर्धक संगीत ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बाबा की पालकी को आकर्षक ढंग से सजाया गया था

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
साईं मंदिर से प्रारंभ होकर यह पालकी यात्रा आजाद नगर बरमपुर, एसजीपी कॉलोनी, दुल्लापुर, बजरंग चौक सहित पूरे वार्ड के विभिन्न मार्गों से गुजरी। यात्रा के दौरान वार्ड के निवासियों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह रुककर बाबा के दर्शन किए। वार्ड भ्रमण के पश्चात पालकी पुनः अपने गंतव्य यानी साईं मंदिर पहुंची और कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य नगर में सुख-शांति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी वार्ड वासियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

