सर्वमंगला नगर में श्री साईं पालकी यात्रा के अवसर पर विशाल भंडारे आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण


सर्वमंगला नगर में श्री साईं पालकी यात्रा के अवसर पर विशाल भंडारे आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

 भरत यादव : 799 9 608 199

कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: सर्वमंगला नगर में आस्था और विश्वास का अनूठा संगम देखने को मिला। क्षेत्र की परंपरा को बरकरार रखते हुए इस वर्ष भी ‘श्री साईं पालकी यात्रा’ का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 16 फरवरी को निकली गौरवशाली पालकी यात्रा के पश्चात, गुरुवार 19 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भंडारे में भोग प्रसाद ग्रहण किया।

जयकारों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र

विगत सोमवार को आयोजित पालकी यात्रा में बाबा के भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। फूलों और रोशनी से सुसज्जित पालकी में विराजमान साईं बाबा के दर्शन के लिए मार्ग भर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। पारंपरिक वाद्यों और भजनों की धुन पर झूमते भक्तों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

इस वार्षिक महोत्सव को भव्यता प्रदान करने में क्षेत्र के समस्त रहवासियों का विशेष योगदान रहा। सामूहिक सहयोग की भावना के चलते ही यह आयोजन प्रतिवर्ष क्षेत्र के सबसे बड़े धार्मिक उत्सवों में से एक बनकर उभर रहा है।

प्रसाद ग्रहण करने उमड़ी भारी भीड़

साई पालकी यात्रा के अवसर पर 19 फरवरी दिन गुरुवार संध्या 5:00 बजे से महाभंडारे का शुभारंभ हुआ। रात 10 तक चले इस भंडारे में श्रद्धालुओं ने पूरे अनुशासन के साथ कतारबद्ध होकर बाबा का भोग प्रसाद ग्रहण किया।

 

समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें