Skip to content
  •   Saturday, February 21, 2026
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Chhattisgarh Express

Chhattisgarh Express

  • Home
  • Chhattisgarh
  • Korba
  • Politics
  • Korba police
  • Blog
  • एडमिनिस्ट्रेशन
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Chhattisgarh
  • म्यूल अकाउंट से अवैध ट्रांजेक्शन का खुलासा: 4 युवक गिरफ्तार, कई बैंकों की पासबुक, चेक और नकदी बरामद
Balod Chhattisgarh

म्यूल अकाउंट से अवैध ट्रांजेक्शन का खुलासा: 4 युवक गिरफ्तार, कई बैंकों की पासबुक, चेक और नकदी बरामद

24 minutes ago
Chhattisgarh Express

दुर्ग में  जामुल थाना पुलिस ने म्यूल एकाउंट से अवैध ट्रांजेक्शन करने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुरूद स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज रोड पर म्यूल खातों के माध्यम से अवैध धन अर्जन की सूचना पर छापामारी की कार्यवाही की गई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

जामुल थाना के कुरूद स्थित गुप्ता पीजी मकान के पास कुछ व्यक्ति अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर अवैध धन अर्जित करने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और संदेहियों को पकड़ा गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों की पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, मोबाइल फोन जब्त किए गए।

जब्त बैंक खातों को समन्वय पोर्टल पर सत्यापन करने पर 2 पासबुक और एक चेकबुक संबंधित खातों में केरल, कर्नाटक, बिहार, गुजरात राज्य में साइबर धोखाधड़ी संबंधी शिकायत दर्ज होना पाया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो दुर्ग जिले के एक ओडिशा और एक आंध्र प्रदेश का निवासी है।आरोपियों में मोहम्मद अब्दुला, हिमांशु पटेल निवासी भिलाई, पुट्टा राकेश बाबू निवासी आंधप्रदेश, शुभम स्वाई निवासी राउरकेला शामिल है।पकड़े गए आरोपी ऑनलाइन महादेव सट्टा एप्प संचालित कर रहे थे।

दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोगो के द्वारा म्यूल एकाउंट से अवैध ट्रांजेक्शन किया जा रहा है। 4 युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर म्यूल एकाउंट से अवैध ट्रांजेक्शन की बात स्वीकार की है वही इनके पास से विभिन्न बैंकों के पासबुक,चेक,एटीएम कार्ड,सिम कार्ड और नगदी रकम बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों के पास से जप्त किए खातों में करोड़ों रुपए के लेनदेन का खुलासा हुआ है।पुलिस ऑनलाइन महादेव सट्टा एप्प से जोड़े होने की संभावना जताई है इसकी भी जांच की बात कही है।

Tags: cheques and cash of several banks recovered, Illegal transactions from mule account exposed: 4 youths arrested, passbooks


Post navigation

T20 World Cup: अभिषेक शर्मा को रोकने के लिए साउथ अफ्रीका की खास रणनीति, कप्तान मार्करम बुनेंगे स्पिन का जाल
सरकारी क्वार्टर में डीएसएफ आरक्षक की संदिग्ध मौत से सनसनी

Recent Posts

  • बैंक लॉकर से महिला के 60 लाख के गहने गायब, बैंकिंग सिस्टम में हड़कंप February 21, 2026
  • सरकारी क्वार्टर में डीएसएफ आरक्षक की संदिग्ध मौत से सनसनी February 21, 2026
  • म्यूल अकाउंट से अवैध ट्रांजेक्शन का खुलासा: 4 युवक गिरफ्तार, कई बैंकों की पासबुक, चेक और नकदी बरामद February 21, 2026
  • T20 World Cup: अभिषेक शर्मा को रोकने के लिए साउथ अफ्रीका की खास रणनीति, कप्तान मार्करम बुनेंगे स्पिन का जाल February 21, 2026
  • यश का खूँखार कमबैक: ‘टॉक्सिक’ के टीज़र में दिखा खून-खराबे से भरा दमदार अवतार February 21, 2026

Related Posts

Balod Blog Chhattisgarh Chhattishgarh police

सरकारी क्वार्टर में डीएसएफ आरक्षक की संदिग्ध मौत से सनसनी

21 minutes ago
Chhattisgarh Express
Breaking news Chhattisgarh Korba Korba news Popular Raipur

युवाओं को सही दिशा देकर विकसित भारत की संकल्पना को साकार किया जा सकता है : डॉ. विदुषी शर्मा

11 hours ago
Chhattisgarh Express
Big News Breaking news Chhattisgarh Korba

जिले में “प्रेरणा” हेल्पलाइन की हुई शुरुआत, तनाव से जूझ रहे छात्रों को मिलेगा सीधा मार्गदर्शन

19 hours ago
Chhattisgarh Express
Chhattisgarh Crime News Delhi

5 साल की उम्र में बिछड़ा बच्चा 14 साल बाद मिला

22 hours ago
Chhattisgarh Express

Editor photo

BHARAT YADAV
Chief Editor

Address : Korba, Chhattisgarh

Mobile : 7999608199

Chhattisgarh Express

Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Copyright © 2024 All rights reserved Design by Nimble Technology | Theme by MantraBrain