इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह


T20 WORLD CUP.  इंग्लैंड की टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया है। दोनों टीमों की टक्कर पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुई।

टॉस का सिक्का पाकिस्तान के पक्ष में गिरा। टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने हैरी ब्रूक के शतक के दम पर इस स्कोर को आखिरी ओवर तक 8 विकेट खोकर चेज लिया। जिससे टीम ने सुपर आठ में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।