रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, पिता-बेटी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार


प्रार्थिया ने छावनी थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उनके परिचित की पायल पांडेय और उसके पिता सिध्दमून ने उसके बेटे को रेलवे में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाकर उससे 7 लाख रुपए लिए है। लंबे समय बीत जाने के बाद भी न तो रेलवे में नौकरी लगाई और न ही 7 लाख रुपए वापस किए। प्रार्थिया ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बेटी और पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचनामें जुट गई थी।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी लगी कि आरोपी मध्यप्रदेश के रीवां जिले में छिपे है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम रवाना किया गया और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर भिलाई लाया पहुंचे। पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेने की बात स्वीकार किया है । पुलिस ने आरोपियों के पास से लेन-देन से जुड़े दस्तावेज बरामद कर पिता और बेटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।