Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रावत जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में तत्काल शामिल किया जाए : जगनीक यादव

    June 8, 2026

    खनिज उड़नदस्ता दल का 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, 14 वाहन किए जब्त

    June 7, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Korba»रावत जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में तत्काल शामिल किया जाए : जगनीक यादव
    Korba

    रावत जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में तत्काल शामिल किया जाए : जगनीक यादव

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJune 8, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रावत जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में तत्काल शामिल किया जाए : जगनीक यादव

     

    छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News/ भरत यादव 

    रायपुर। 8 जून 2026 छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव के नेतृत्व में समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति से रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुना में सौजन्य भेंट कर रावत जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची में शीघ्र शामिल करने की मांग की।

    प्रतिनिधिमंडल ने आयोग की अध्यक्ष को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ में यादव समाज के अनेक परिवार रावत उपनाम का उपयोग करते हैं, किंतु केंद्रीय ओबीसी सूची में नाम शामिल नहीं होने के कारण समाज के युवाओं एवं विद्यार्थियों को भारत सरकार की नौकरियों तथा विभिन्न केंद्रीय योजनाओं में पिछड़ा वर्ग के आरक्षण एवं अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे समाज के हजारों प्रतिभाशाली युवक-युवतियां अवसरों से वंचित हो रहे हैं।

    प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रावत जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने संबंधी अनुशंसा पहले ही भारत सरकार को भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे समाज में निराशा का वातावरण है। उन्होंने मांग की कि सामाजिक न्याय एवं समान अवसर की भावना को ध्यान में रखते हुए रावत जाति को तत्काल केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल किया जाए।

    प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह केवल आरक्षण का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा हुआ मुद्दा है। समाज लंबे समय से इस मांग को लेकर संघर्षरत है और अब केंद्र सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा करता है।
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष माननीय नेहरू निषाद भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी समाज की मांग को न्यायोचित बताते हुए आवश्यक पहल किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

    यादव समाज ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया जाता है तो आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों को ज्ञापन सौंपकर इस विषय पर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा तथा समाज लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए आगे की रणनीति तय करेगा यादव समाज की इस महत्वपूर्ण एवं लंबे समय से लंबित मांग के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक है कि प्रदेश के सभी सांसदों को ज्ञापन सौंपकर उनका समर्थन प्राप्त किया जाए। साथ ही समाज का प्रतिनिधिमंडल नियमित रूप से नई दिल्ली में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग तथा संबंधित केंद्रीय मंत्रियों से भेंट कर इस विषय पर ज्ञापन प्रस्तुत करे, ताकि रावत जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जा सके। जब तक यह मांग पूर्ण नहीं हो जाती, तब तक समाज को संगठित एवं लोकतांत्रिक तरीके से निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, प्रदेश सचिव सुंदर लाल यादव,भगवती यादव, लोमश यादव, तीरथ यादव, भानु यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर जनता से सतत संवाद बनाए रखें : अर्जुन गुप्ता

    June 4, 2026

    दस हजार इनामी डीजल चोर और जिलाबदर मास्टरमाइंड नवीन कश्यप 2 साथियों समेत गिरफ्तार

    June 2, 2026

    पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 29, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026315

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026301

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026265

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Korba

    रावत जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में तत्काल शामिल किया जाए : जगनीक यादव

    By Chhattisgarh ExpressJune 8, 20265

    रावत जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में तत्काल शामिल किया जाए : जगनीक यादव…

    खनिज उड़नदस्ता दल का 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, 14 वाहन किए जब्त

    June 7, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026

    बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर जनता से सतत संवाद बनाए रखें : अर्जुन गुप्ता

    June 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.