चेन्नई में टीम इंडिया का बड़ा धमाका : टी20 वर्ल्ड कप में खड़ा किया 256 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर
अभिषेक और हार्दिक के तूफानी अर्धशतक, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने बनाया वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
चेन्नई | छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ‘करो या मरो’ मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल की ओर मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं। चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 256 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
मैदान पर छक्कों की बारिश (17 छक्के)
भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभालते हुए सर्वाधिक 55 रनों की पारी खेली। मध्यक्रम में हार्दिक पांड्या ने मात्र 23 गेंदों में नाबाद 50 रन कूटकर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी। अंत में तिलक वर्मा ने महज 16 गेंदों में 44 रनों की आतिशी पारी खेलकर स्कोर को 250 के पार पहुंचा दिया
257 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम शुरुआत में दबाव में नजर आई। लेकिन बाद में टीम स्थिर हो गई अभी 152 रन पर चार विकेट है जबकि 17वां ओवर चल रहा है। जिंबॉब्वे की ओर बेनेट 78 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मैच के मुख्य अंश:
बदलाव: भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव हुए—रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन और सुंदर की जगह अक्षर पटेल को मौका मिला।
ऐतिहासिक पारी: भारत की पारी में कुल 17 गगनचुंबी छक्के लगे।
सेमीफाइनल की राह: भारत के लिए यह मुकाबला जीतना अनिवार्य है, और मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया की जीत तय लग रही है। बता दे भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए लगातार दो मातु को जीतना जरूरी है। जिसमें शामिल है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (wk), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), मारुमनी (wk), बेनेट, मायर्स, बर्ल, मुनयोंगा, मुसेकिवा, इवांस, मापोसा, मुजारबानी, नगारवा।
