तेज रफ्तार बनी मौत का कारण: पुल से गिरकर चार दोस्तों की दर्दनाक मौत


मंडला । मध्य प्रदेश में मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई।  यह घटना भैंसवाही गांव के पास हुई, जहां एक मोटरसाइकिल पुल से नीचे गिर गई। पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल पर चार युवक सवार थे। पुल से गिरने के कारण सभी चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और बीजाडांडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को बीजाडांडी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। निवास एसडीओपी पीएसबालरे ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों को स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है और मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, चारों युवक बाइक से जा रहे थे। इस दौरान बाइक सड़क के गड्ढे से असंतुलित हो गया।  बाइक सवार चारों युवक पुल से नीचे गिर गए। हादसे की जानकारी मिलते मौके पर स्थानीय पुलिस टीम पहुंची और चारों युवकों इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं इस हादसे के बाद पुलिस ने मृतक युवकों के परिजनों को सूचना दी. सूचना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने सभी शवों को बीजाडांडी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। निवास एसडीओपी पीएस.बालरे ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों को स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

थाना प्रभारी अनीता कुड़ापे ने बताया कि पुल से गुजरने के दौरान सड़क के गड्ढे के कारण मोटरसाइकिल नीचे गिर गई। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में चारों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।  कुड़ापे ने बताया कि युवकों की पहचान रामतिला निवासी प्रमोद कुमार नरेती (24), बस्तरी निवासी संतलाल उइके (23) और कुटरई निवासी शिवम यादव (25) तथा गंगाराम (22) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर की जांच शुरू कर दी है।