Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शिक्षा, युवाओं की सहभागिता और संगठन की मजबूती से ही समाज की प्रगति संभव: प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव

    May 25, 2026

    ढेंगुरनाला केस: ₹15 हजार के लेनदेन पर बसंत पटेल को प्रताड़ित करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    May 23, 2026

    अघोषित बिजली कटौती और जर्जर तारों से परेशान वार्ड 61-62 के वार्ड वासियों दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

    May 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»कोरबा»गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, कोरबा के 3 युवकों समेत 4 दुष्कर्मियों को 20-20 साल की कैद,50-50 हजार का जुर्माना
    कोरबा

    गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, कोरबा के 3 युवकों समेत 4 दुष्कर्मियों को 20-20 साल की कैद,50-50 हजार का जुर्माना

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressApril 11, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चाम्पा/कोरबा। मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.05.2025 को थाना चाम्पा में एक गंभीर घटना हुई थी जिसमें चार आरोपियों के द्वारा एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। उक्त घटना उस समय घटी जब पीड़िता अपने पिता के साथ घर पर थी। आरोपी पूर्व परिचित थे और घटना वाले दिन उन्होंने पीड़िता के घर भोजन भी किया। पिता के सो जाने के बाद सभी आरोपियों ने युवती को जबरन दूसरे कमरे में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। पीड़िता की मां के द्वारा घटना के संबंध में सूचना थाना चाम्पा को दी गई थी जिस पर थाना चाम्पा में आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

    विवेचना के दौरान घटनास्थल का फोरेंसिक एक्सपर्ट से निरीक्षण कराया गया तथा घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किया गया।घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया जिसमें आरोपियों की उपस्थिति दिखाई दी। सभी आरोपियों के मोबाइल का टावर लोकेशन साइबर सेल के माध्यम से लिया गया जो सभी आरोपी घटना के समय उपस्थित दिखे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना चाम्पा से थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष टीम रवाना हुई थी जो घटना करने के बाद सभी आरोपी रायगढ़-कोरबा मार्ग से होते हुए नेपाल भाग रहे थे। पुलिस टीम के द्वारा करतला जिला कोरबा के घने जंगलों से पकड़ा गया था। पुलिस टीम के द्वारा सभी आरोपियों

    1.मनोज कुमार पटेल निवासी कोरबा

    2.नरेंद्र कुमार पटेल निवासी कोरबा

    3.रामकुमार पटेल निवासी कोरबा

    4.धरम चौहान निवासी नागरदा जिला सक्ती को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उक्त मामले में विवेचना कार्रवाई पूर्ण कर चारों आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट के द्वारा प्रकरण में जल्द सुनवाई किया गया और कोर्ट के द्वारा साक्ष्य सबूत के आधार पर चारों आरोपियों को 20-20 साल के सश्रम कारावास और 50-50 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
    पुलिस के द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही और आरोपियों को सजा मिलने से पीड़िता और उसके परिजनों तथा आमजनों में पुलिस और न्याय प्रणाली के प्रति विश्वास बढ़ा है।
    जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता तत्कालीन थाना प्रभारी चाम्पा, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय,प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन, आरक्षक भूपेंद्र गोस्वामी,माखन साहू,अर्जुन यादव, हजारी लाल मेरसा का विशेष योगदान रहा।

    000 each. including three Korba youths Justice for gang rape victim; four rapists sentenced to 20 years' imprisonment and a fine of Rs. 50
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, हैदराबाद से 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवर बरामद

    April 6, 2026

    LPG Booking : सिलेंडर बुक नहीं हुआ तो घबराने की जरूरत नहीं… अब घर बैठे कर सकते हैं ये काम

    March 31, 2026

    जनगणना 2027: लिव-इन कपल्स को मिलेगा शादीशुदा का दर्जा, सरकार ने बदले नियम

    March 31, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026311

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026297

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026262

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Big News

    शिक्षा, युवाओं की सहभागिता और संगठन की मजबूती से ही समाज की प्रगति संभव: प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव

    By Chhattisgarh ExpressMay 25, 2026139

    शारदा विहार में झेरिया यादव समाज का प्रांतीय सम्मान समारोह संपन्न शिक्षा, युवाओं की सहभागिता…

    ढेंगुरनाला केस: ₹15 हजार के लेनदेन पर बसंत पटेल को प्रताड़ित करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    May 23, 2026

    अघोषित बिजली कटौती और जर्जर तारों से परेशान वार्ड 61-62 के वार्ड वासियों दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

    May 22, 2026

    कोरबा में जुटेगा झेरिया यादव समाज: 24 मई को प्रदेश पदाधिकारियों का होगा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह

    May 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.