Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    केक काटकर और मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भानु प्रताप को जन्मदिन की बधाई

    June 10, 2026

    कोरबा प्रेस परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न; कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन , सभापति नूतन सिंह राजपूत और कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय ने रोपे पौधे

    June 8, 2026

    रावत जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में तत्काल शामिल किया जाए : जगनीक यादव

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Big News»प्रगणक जनगणना कार्य हेतु पूर्ण प्रशिक्षित प्रगणकों का व्यवहारिक परीक्षण किया आयुक्त ने
    Big News

    प्रगणक जनगणना कार्य हेतु पूर्ण प्रशिक्षित प्रगणकों का व्यवहारिक परीक्षण किया आयुक्त ने

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressApril 18, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रगणक जनगणना कार्य हेतु पूर्ण प्रशिक्षित प्रगणकों का व्यवहारिक परीक्षण किया आयुक्त ने

    स्वामी आत्मानंद शा.उ.मा.वि. एन.सी.डी.सी. स्कूल प्रशिक्षण केन्द्र पर आयुक्त ने अपने मोबाईल में सेन्सेस पोर्टल पर भरा अपना स्व-गणना पत्रक

     

    कोरबा/छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : आयुक्त एवं मुख्य जनगणना अधिकारी कोरबा नगरीय क्षेत्र आशुतोष पाण्डेय ने डिजिटल जनगणना-2027 के जनगणना कार्य में संलग्न व प्रशिक्षण पूरा कर चुके प्रगणकों की आज उनके प्रशिक्षण ज्ञान व कार्य पारंगता की परख की तथा यह देखा की वे वास्तव में जनगणना कार्य हेतु पूरी तरह से प्रशिक्षित हो चुके हैं या नहीं, सुखद पहलू रहा कि सभी प्रगणक इस परीक्षा में खरे उतरे। आयुक्त श्री पाण्डेय ने यह व्यवहारिक परीक्षण अपने मोबाईल में सेन्सेस पोर्टल पर अपना स्व-गणना पत्रक भरकर किया तथा स्टेप-बाई-स्टेप प्रगणकों को बुलाकर उनके प्रशिक्षण ज्ञान की परख की।

    उल्लेखनीय है कि डिजिटल जनगणना-2027 के जनगणना कार्य के परिप्रेक्ष्य में कोरबा जिला नगरीय क्षेत्र के प्रगणकों एवं सुपरवाईजरों को एनसीडीसी कोरबा में कार्य का सघन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने प्रशिक्षण केन्द्र में पहुंचकर प्रशिक्षण कार्य का सघन निरीक्षण किया, उन्होने कक्ष क्र. 01, 02, 03, 04 में चल रहे प्रशिक्षण कार्य को देखा तथा वहॉं पर स्थापित कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस मौके पर आयुक्त श्री पाण्डेय ने जनगणना कार्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रगणकों की कार्य के प्रति पारंगता व प्रशिक्षण में प्राप्त उनके ज्ञान की व्यवहारिक परख की तथा यह देखा कि वे वास्तव में जनगणना कार्य हेतु पूर्ण रूप से पारंगत हो चुके हैं। आयुक्त श्री पाण्डेय ने अपने मोबाईल में सेन्सेस पोर्टल पर जाकर अपना स्व-गणना पत्रक भरा तथा स्व-गणना पत्रक भरने के दौरान स्टेप-बाई-स्टेप वहॉं उपस्थित प्रगणकों से संपर्क कर उनके प्रशिक्षण ज्ञान का परीक्षण किया, इस दौरान यह सुखद पहलू रहा कि जिन प्रगणकों ने प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है, उन्हें जनगणना से संबंधित समस्त आवश्यक जानकारी प्राप्त हो चुकी है तथा वे अपने कार्य में पारंगत हो चुके हैं।

     पूर्ण तत्परता के साथ निभायें दायित्व

    इस अवसर पर आयुक्त एवं मुख्य जनगणना अधिकारी कोरबा नगरीय क्षेत्र आशुतोष पाण्डेय ने प्रगणकों का मार्गदर्शन करते हुये कहा कि प्रगणक पूरी निष्ठा व तत्परता के साथ कार्य संपादित करते हुये त्रुटिरहित जनगणना का कार्य पूरा करें। उन्होने प्रगणकों से कहा कि कार्य के दौरान वे अपने रिपोर्टिंग आफिसर के संपर्क में रहे तथा जहॉं कहीं भी जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन की जरूरत पड़ती है, वे तत्काल मार्गदर्शन प्राप्त करें ताकि राष्ट्रीय महत्व के इस महत्वपूर्ण कार्य को बिना किसी त्रुटि के पूरा किया जा सके।

    33 बिन्दुओं पर होगी डिजिटल जनगणना

    डिजिटल जनगणना हेतु 33 बिन्दु निर्धारित किये गये हैं, जिन पर जानकारी संग्रहित कर सेन्सेस पोर्टल में दर्ज किया जायेगा, निर्धारित बिन्दुओं के अनुसार भवन नम्बर, मकान नम्बर, मकान के फर्श में प्रयुक्त सामग्री, मकान दीवार में प्रयुक्त सामग्री, मकान के छत में प्रयुक्त सामग्री, मकान के उपयोग, मकान की हालत, परिवार क्रमांक, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के मुखिया का लिंग, अनुसूचित जाति/जनजाति, मकान में कमरों की संख्या, परिवार में विवाहित दम्पतियों की संख्या, पेयजल का मुख्य स्त्रोत, पेयजल स्त्रोत की उपलब्धता, लाईट का मुख्य स्त्रोत, शौचालय की उपलब्धता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानघर की उपलब्धता, रसोई घर, एलपीजी पीएनजी कनेक्शन, खाना पकाने के लिये मुर्ख्य इंंधन, रेडियो/ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लेपटाप कम्प्युटर, टेलीफोन मोेबाईल फोन स्मार्ट फोन, साईकिल/स्क्रूटर/मोटरसाईकिल/मोपेड, कार/जीप /वैन आदि शामिल हैं।

    24 अप्रैल तक चलेगा प्रशिक्षण

    नगर निगम के जनगणना सहायक नोडल अधिकारी पवन वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कोरबा नगरीय क्षेत्र के प्रगणकों व सुपरवाईजरों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक संचालित किया गया, वहीं द्वितीय चरण में 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया गया, इसी प्रकार तृतीय चरण में 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक तथा चतुर्थ चरण में 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

    प्रशिक्षण के निरीक्षण के दौरान निगम के जनगणना नोडल अधिकारी अपर आयुक्त विनय मिश्रा, निगम के जनगणना सहायक नोडल अधिकारी उपायुक्त पवन वर्मा, जोन चार्ज अधिकारी नीरज कौशिक, भूषण उरांव, लीलाधर पटेल, एन.के. नाथ, प्राचार्य अल्का फिलिप्स, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, मनीष दुबे आदि उपस्थित थे।

    समाचार एवं विज्ञापन संबंधित संपर्क करें
    जनगणना 2026
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    केक काटकर और मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भानु प्रताप को जन्मदिन की बधाई

    June 10, 2026

    कोरबा प्रेस परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न; कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन , सभापति नूतन सिंह राजपूत और कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय ने रोपे पौधे

    June 8, 2026

    रावत जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में तत्काल शामिल किया जाए : जगनीक यादव

    June 8, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026318

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026301

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026265

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Breaking news

    केक काटकर और मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भानु प्रताप को जन्मदिन की बधाई

    By Chhattisgarh ExpressJune 10, 202673

    केक काटकर और मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भानु प्रताप को जन्मदिन की बधाई…

    कोरबा प्रेस परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न; कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन , सभापति नूतन सिंह राजपूत और कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय ने रोपे पौधे

    June 8, 2026

    रावत जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में तत्काल शामिल किया जाए : जगनीक यादव

    June 8, 2026

    खनिज उड़नदस्ता दल का 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, 14 वाहन किए जब्त

    June 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.