गूंजे जयकारे: सर्वमंगला नगर के राजा के स्वागत में झूमें लोग, सोमवार को विराजेंगे गजानन….. भक्तों में उत्साह
रिपोर्ट : भरत यादव |7999 608 199
कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : सोमवार को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व है, और चहुंओर विघ्नहर्ता भगवान गजानन के आगमन की धूम मची है। कोरबा शहर से लेकर कटघोरा तक उत्साह का माहौल है, वहीं वार्ड क्रमांक 62 स्थित सर्वमंगला नगर में भी गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं।


शनिवार, 12 सितंबर को गणेश उत्सव समिति के नेतृत्व में ‘सर्वमंगला नगर के राजा’ का भव्य आगमन हुआ। डीजे की शोर और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच सैकड़ों युवाओं ने पूरे मोहल्ले में उत्साह के साथ शोभायात्रा निकाली और बप्पा का अगवानी की। पुराने सोसाइटी परिसर में भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जहां पूरे 10 दिनों तक विधि-विधान से पूजन-अर्चन होगा।



